उत्तराखंड में बड़ा हादसा : पहाड़ से गिरे बोल्डर की चपेट में आया टेम्पो ट्रेवलर, 3 लोग घायल

टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला

उत्तराखंड में बड़ा हादसा : पहाड़ से गिरे बोल्डर की चपेट में आया टेम्पो ट्रेवलर, 3 लोग घायल

टिहरी के तोताघाटी मार्ग पर पहाड़ से गिरे भारी बोल्डर ने टेम्पो ट्रेवलर को चपेट में ले लिया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में माकूल सिंह रावत, हीरा सिंह सजवाण और दिनेश सिंह घायल हुए। दो को मौके पर उपचार मिला, जबकि गंभीर दिनेश को सीएचसी देवप्रयाग भेजा गया। प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।

टिहरी। उत्तराखंड में टिहरी के तोताघाटी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पहाड़ से अचानक गिरे भारी बोल्डर की चपेट में आकर एक टेम्पो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार एक वाहन संख्या तोताघाटी मार्ग से गुजर रहा था, तभी अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिर पड़ा, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान माकूल सिंह रावत, हीरा सिंह सजवाणऔर दिनेश सिंह के रूप में की गयी।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहत टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। दो घायलों माकूल रावत और हीरा को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल दिनेश को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है। खासकर ऐसे मार्गों पर जहां भूस्खलन और बोल्डर गिरने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

 

Read More उत्तर प्रदेश में हिंसा को लेकर गरमायी सियासत : समाजवादी पार्टी के 2 विधायकों समेत 46 लोग नामजद, पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव

 

 

Read More उत्तर प्रदेश में युवती के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर सियासत तेज : हर बार अपराधियों को संरक्षण और पीड़ितों को मिलती है प्रताड़ना, राहुल गांधी कहा- सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं

Tags: boulder

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल