सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: जन कौशल केंद्रों से युवाओं को मिलेगी एआई और आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग, करियर को मिलेगी नई दिशा

AI और तकनीक से जुड़ेंगे युवा

सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: जन कौशल केंद्रों से युवाओं को मिलेगी एआई और आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग, करियर को मिलेगी नई दिशा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मोती नगर में जन कौशल केंद्र और स्वयं स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीक से जोड़कर 'फ्यूचर रेडी' बनाएगा, जिससे उनके लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि जन कौशल केंद्र के माध्यम से हजारों युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ने और अपने करियर को नयी दिशा देने का अवसर मिलेगा। सीएम रेखा गुप्ता ने आज मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में जन कौशल केंद्र और स्वयं स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने के बाद कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को आधुनिक तकनीक और उद्योग-केंद्रित कौशल से जोड़ना समय की सबसे बड़ी मांग है। एआई और डिजिटल तकनीकें रोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में अभूतपूर्व अवसर पैदा कर रही हैं। ऐसे में युवाओं को आत्मनिर्भर और 'फ्यूचर रेडी' बनाने के लिए यह पहल एक प्रभावी सेतु का कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि जन कौशल केंद्र के माध्यम से हजारों युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ने और अपने करियर को नयी दिशा देने का अवसर मिलेगा। केवल युवा ही नहीं, बल्कि वरिष्ठ नागरिक और बुजुर्ग भी यहां आकर एआई और नई तकनीकों को सीखने का प्रयास कर रहे हैं। मोती नगर का यह जन कौशल केंद्र भले ही आकार में छोटा हो, लेकिन यह उस बड़े लक्ष्य की मजबूत नींव की एक महत्वपूर्ण ईंट है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शिक्षा और कौशल से जोड़ने का लक्ष्य सामने रखा है। इसका उद्देश्य युवाओं को ऐसी आधुनिक क्षमताओं से लैस करना है, जिससे वे बदलती दुनिया और भविष्य की अर्थव्यवस्था की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सशक्त समाज के लिए शिक्षा और कौशल के साथ स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता से नागरिकों को अपने आसपास ही आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य और कौशल विकास की सुविधाएं पहुंचाना सरकार और सामाजिक संस्थाओं की साझा जिम्मेदारी है।

Read More निगम चुनाव में पूर्व पार्षद आजमाएंगे भाग्य : तैयारियों में जुटे, निगम में एनओसी के लिए लगाने लगे चक्कर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में चीनी की मिठास हुई कड़वी : 15 दिनों में भारी उछाल, थोक भाव 6,400 रुपए के पार जयपुर में चीनी की मिठास हुई कड़वी : 15 दिनों में भारी उछाल, थोक भाव 6,400 रुपए के पार
जयपुर मंडी में चीनी के थोक भाव 15 दिनों में 250 से 300 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर 6,150 से 6,400...
सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: जन कौशल केंद्रों से युवाओं को मिलेगी एआई और आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग, करियर को मिलेगी नई दिशा
हिंद-प्रशांत में चीन की चुनौती के बीच भारत-जापान का बड़ा कदम, रक्षा सहयोग और समुद्री सुरक्षा मजबूत करने पर सहमति बनी
तीर्थ यात्रा के नाम पर ठगी, ट्रैवल्स संचालक गिरफ्तार
ट्रंप का बड़ा ऐलान! इस साल उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से फिर मुलाकात करेंगे, परमाणु हथियारों पर भी किया बड़ा दावा
नेपाल में सेना प्रमुख धीरज सेठ का सम्मान समारोह: नौ पूर्व सैनिकों को योद्धा सेवा सम्मान से नवाजा, योगदान की सराहना
राजस्थान के 2200 वाहनों की मध्यप्रदेश में फिटनेस पर उठे सवाल, बिना पर्याप्त जांच फिटनेस देने के आरोप; विभागीय जांच की मांग तेज