कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, 15 लाख का इनामी लश्कर कमांडर ढेर

आत्मसमर्पण की अपील ठुकराई

कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, 15 लाख का इनामी लश्कर कमांडर ढेर
कश्मीर में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के जंगलपोरा गांव में सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का वांछित कमांडर मोहम्मद लतीफ भट मारा गया।

जम्मू। कश्मीर में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के जंगलपोरा गांव में सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का वांछित कमांडर मोहम्मद लतीफ भट मारा गया। शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। आतंकवादी भट पर कई हमलों में शामिल होने का आरोप था, जिसमें हाल ही में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवानों पर हुआ हमला और दक्षिण कश्मीर में एक पुलिस हेड कांस्टेबल और प्रवासी मजदूरों की हत्याएं शामिल हैं।

यह मुठभेड़ कुलगाम के जंगलपोरा गांव में हुयी, जहां सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी के होने की खुफिया सूचना के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षाा बलों एलईटी कमांडर भट से आत्मसमर्पण करने की अपील की, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद गोलीबारी हुई, जिसमें वह मारा गया। भट पर 15 लाख रुपये का इनाम था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान