आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, दो पार्षदों ने थामा भारतीय जनता पार्टी का दामन

चंडीगढ़ में 'आप' को झटका

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, दो पार्षदों ने थामा भारतीय जनता पार्टी का दामन

आम आदमी पार्टी की पार्षद पूनम और सुमन शर्मा बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने उनका स्वागत किया। पार्षदों ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और विकासवादी सोच को अपना आधार बताया। सुमन शर्मा ने इसे अपनी 'घर वापसी' करार देते हुए जनसेवा का संकल्प लिया।

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के दो पार्षदों ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इन पार्षदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व, उनकी राष्ट्रहित में बनीं जनकल्याणकारी नीतियों और पार्टी की स्पष्ट विकासवादी सोच से प्रभावित होकर यह कदम उठाया है।

उन्होंने जानकारी दी कि वार्ड नंबर 16 से पार्षद पूनम तथा वार्ड नंबर चार से पार्षद सुमन शर्मा ने भाजपा की विचारधारा पर विश्वास जताते हुए पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मल्होत्रा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति की है। केंद्र सरकार की योजनाएं आज अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे जनता का भरोसा लगातार भाजपा के साथ मजबूत हो रहा है। इसी विश्वास के कारण आज अन्य राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी भाजपा से जुड़ रहे हैं।

इस अवसर पर मेयर हरप्रीत कौर बबला ने दोनों पार्षदों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चंडीगढ़ सहित पूरे देश में विकास की नई दिशा तय हुई है और नए साथियों के जुडऩे से संगठन और अधिक मजबूत होगा। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन के साथ वहीं संजय टंडन ने कहा कि भाजपा का निरंतर विस्तार प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। 

इस दौरान पार्षद सुमन शर्मा ने कहा, यह उनकी घर वापसी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से उनका वर्षों पुराना नाता रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व नेतृत्व से प्रेरित होकर वे पुन: अपनी मूल विचारधारा से जुड़ी हैं। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वहीं, पार्षद पूनम ने भी कहा कि प्रधानमंत्री  की विकासोन्मुखी नीतियों और भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है और वे पूरी निष्ठा से जनसेवा का कार्य करेंगी। 

Read More अरावली मानदंड पर भाजपा का पलटवार: राजनीति नहीं, तथ्य देखें गहलोत, 100 मीटर का नियम कांग्रेस काल का, ‘90% खत्म’ का दावा गलत : राठौड़

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने लगाया मनरेगा को खत्म करने का आरोप : सरकार ने लोगों को मिल रहे न्यूनतम रोजगार के गारंटी के हक को छीना, कहा- यह पंचायती राज व्यवस्था तथा राज्यों के अधिकार पर हमला  राहुल गांधी ने लगाया मनरेगा को खत्म करने का आरोप : सरकार ने लोगों को मिल रहे न्यूनतम रोजगार के गारंटी के हक को छीना, कहा- यह पंचायती राज व्यवस्था तथा राज्यों के अधिकार पर हमला 
केंद्र सरकार ने मनरेगा खत्म कर पंचायती राज व्यवस्था में राजनीतिक हिस्सेदारी और वित्तीय पहुंच को खत्म किया है और...
रीको में युवाओं के लिए सुनहरा मौका : 39 सहायक स्थल अभियंताओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू, आवश्यक जानकारियां रीको की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध
पेट में मिले टूथब्रश और लोहे के पाने : सफल ऑपरेशन से बची युवक की जान, मानसिक बीमारी से ग्रसित था युवक 
ईडी-सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए खतरनाक : मनरेगा पर देशव्यापी आंदोलन की जरूरत, खड़गे बोले- विपक्ष की छवि की जा रही खराब
अरावली संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सख्त : सघन वृक्षारोपण के दिए निर्देश, कहा- अरावली पर्वत श्रृंखला प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर
हरियाणा में बढ़ते नशे पर कुमारी सैलजा चिंतित : सरकार से की गंभीर कदम उठाने की मांग, कहा- युवाओं के लिए गंभीर खतरा बना नशा
जयपुर साइबर पुलिस की बड़ी सफलता : 10,000 यूएसडीटी की क्रिप्टो ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पूरी क्रिप्टो एसेट्स बरामद