कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, गांधी परिवार के थी करीब

अलविदा मोहसिना किदवई: कांग्रेस की कद्दावर नेता का नोएडा में निधन

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, गांधी परिवार के थी करीब

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का बुधवार सुबह निधन हो गया। गांधी परिवार की करीबी रहीं किदवई ने केंद्र में मंत्री और हज कमेटी अध्यक्ष के रूप में देश की सेवा की। उन्हें आज शाम निजामुद्दीन कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

नोएडा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का बुधवार तड़के चार बजे नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को आज दोपहर तीन बजे उनके नोएडा स्थित आवास (सेक्टर-40) से अंतिम यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। शाम करीब पांच बजे उन्हें निजामुद्दीन कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। वह लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रही थीं, कांग्रेस संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी थीं और गांधी परिवार के काफी करीबी रही थी।

मोहसिना किदवई ने केंद्र सरकार में मंत्री रहीं, इसके अलावा वह हज कमेटी की अध्यक्ष भी रहीं। वह कई बार की सांसद रहीं और उन्होंने कांग्रेस महासचिव के रूप में भी कार्य किया। वह कांग्रेस कार्य समिति और पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य भी रहीं। सांसद मनीष तिवारी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती किदवई एक कद्दावर नेता थीं और उन्होंने कई बार सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में देश की सेवा की। उन्होंने कहा कि वह बेहद सौम्य स्वभाव की थीं, उनके व्यक्तित्व में सरलता और विनम्रता झलकती थी और उनके चेहरे पर हमेशा एक आत्मीय मुस्कान रहती थी। तिवारी ने कहा कि उनके निधन से कांग्रेस पार्टी और राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेवाड़ एक्सप्रेस को हादसे में झोंकने की साजिश नाकाम : पटरी पर 250 किलो लोहे का अवरोध रखा, पहले मालगाड़ी आने से टला हादसा मेवाड़ एक्सप्रेस को हादसे में झोंकने की साजिश नाकाम : पटरी पर 250 किलो लोहे का अवरोध रखा, पहले मालगाड़ी आने से टला हादसा
पारसोली रेलवे स्टेशन के पास एवं बस्सी थाना क्षेत्र में ओराई नदी की पुलिया पर सोमवार रात्रि को बड़ी साजिश...
सबरीमाला मंदिर : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने किया महिलाओं के प्रवेश प्रतिबंध का समर्थन, मुस्लिम-पारसियों से भी सामने आया कनेक्शन
अमेरिका ने की युद्व विराम की घोषणा, पढ़ें युद्ध को खत्म करने के लिए ईरान ने क्या रखीं शर्ते ?  
RBSE Supplementary Exam 2026 : 10वीं और 12वीं पूरक परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, असाधारण विलम्ब शुल्क के साथ भी आवेदन स्वीकार
दो हफ्ते का युद्धविराम: शुक्रवार को इस्लामाबाद में शुरू होगी ईरान-अमेरिका के बीच वार्ता, पढ़ें ईरान के भेजे प्रस्ताव में क्या है खास ?
अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार रुपया कमजोर, डॉलर 92.54 पर पहुंचा
अवैध मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क का पदार्फाश : बाडे़ में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, पिता-पुत्र गिरफ्तार