बीएमसी चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, 12 पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन

अंबरनाथ में कांग्रेस के 12 पार्षद भाजपा में शामिल

बीएमसी चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, 12 पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन

महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव से पहले अंबरनाथ में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है। भाजपा से हाथ मिलाने पर कांग्रेस से निलंबित 12 पार्षदों ने आधिकारिक तौर पर भाजपा का दामन थाम लिया है।

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं। इससे एक दिन पहले बुधवार को बीएमसी चुनावों के लिए भाजपा ने कांग्रेस और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के साथ हाथ मिलाया था। जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया इतिहास बन गया था, लेकिन अब इसी बीच खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस के 12 निलंबित पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें​ कि महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सभी पार्षदों को पार्टी में शामिल करवाया।

सभी पार्षदों को पार्टी में ज्वॉइन करावाने के बाद रविंद्र चव्हाण ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते ​हुए लिखा कि, भाजपा परिवार की विकासोन्मुखी और जनहितैषी कार्यशैली में आप सभी का स्वागत है। इसके साथ ही बता दें कि अंबरनाथ नगर परिषद के चुनावों में इन सभी 12 पार्षदों ने भाजपा के साथ मिलकर अंबरनाथ विकास अघाडी यानी एवीए नाम की पार्टी बनाई है। पार्षदों के इस पार्टी बनाने के बाद ही कांग्रेस ने इन सभी पार्षदों को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका