एलपीजी सिलेंडर के नियमों में बड़ा बदलाव : उपभोक्ताओं को अब पहले से अधिक करना होगा इंतजार, पढ़ें किन ग्राहको पर लागू होगा नया नियम
डिलीवरी के समय ओटीपी बताना जरूरी
नई दिल्ली: एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच गैस कंपनियों ने बुकिंग नियम सख्त कर दिए हैं। अब 14.2 किलो सिलेंडर के लिए डबल कनेक्शन पर 35 दिन, सिंगल पर 25 दिन का इंतजार जरूरी होगा। उज्ज्वला व ग्रामीण उपभोक्ताओं को 45 दिन बाद ही बुकिंग मिलेगी। ओटीपी अनिवार्य, ई-केवाईसी न होने पर बुकिंग रद्द हो सकती है।
नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर की कमी के बीच गैस कंपनियों ने बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे उपभोक्ताओं को अब पहले से अधिक इंतजार करना होगा। नए नियमों के तहत तय समय से पहले सिलेंडर बुक नहीं किया जा सकेगा, ताकि सप्लाई संतुलित रहे और जरूरतमंदों तक गैस पहुंच सके। 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर के लिए बुकिंग अंतराल 25 दिन से बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है। यह नियम खासतौर पर दो सिलेंडर कनेक्शन (डबल बॉटल) वाले उपभोक्ताओं पर लागू होगा। वहीं, एक सिलेंडर कनेक्शन वाले ग्राहक 25 दिन बाद बुकिंग कर सकेंगे।
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए नियम और सख्त हैं, जहां अगली बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार अनिवार्य होगा। इसके साथ ही डिलीवरी के समय ओटीपी बताना जरूरी किया गया है। ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर बुकिंग रद्द की जा सकती है।

Comment List