केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल और विमान ईंधन पर 7₹ 'टैक्स' बढ़ाया, पेट्रोल पर 1.5₹ की कटौती

घरेलू आपूर्ति के प्रभावित होने का खतरा

केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल और विमान ईंधन पर 7₹ 'टैक्स' बढ़ाया, पेट्रोल पर 1.5₹ की कटौती
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में संशोधन किया है। अधिसूचना के अनुसार, डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात शुल्क में सात-सात रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि पेट्रोल पर शुल्क कम कर दिया गया है。

नई दिल्ली। सरकार ने निर्यात किये जाने वाले पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) पर उत्पाद शुल्क की दरों में बदलाव किया है। वित्त मंत्रालय की बुधवार देर रात जारी अधिसूचना के मुताबिक, नयी दरें 16 जुलाई जुलाई से प्रभावी हो गयी हैं। निर्यात वाले डीजल और एटीएफ पर उत्पाद शुल्क सात-सात रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया है। वहीं, पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 1.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गयी है।

अधिसूचना के मुताबिक, निर्यात होने वाले पेट्रोल पर गुरुवार से विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) चार रुपये प्रति लीटर से कम करके 1.50 रुपये प्रति लीटर किया गया है। डीजल पर एसएईडी 8.50 रुपये के बढ़ाकर 15.50 रुपये और विमान ईंधन पर 7.50 रुपये से बढ़ाकर 14.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

निर्यात होने वाले पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर उत्पाद शुल्क की हर पखवाड़े समीक्षा की जाती है। इसे विंडफॉल टैक्स भी कहते हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव और डॉलर की तुलना में रुपये के विनिमय दर में परिवर्तन के अनुसार शुल्क में बदलाव किया जाता है ताकि निर्यातकों को नुकसान भी न हो और बहुत ज्यादा लाभ की स्थिति भी न बने, क्योंकि ऐसे में वे अचानक निर्यात बढ़ा सकते हैं जिससे घरेलू आपूर्ति के प्रभावित होने का खतरा होता है।

 

Read More विराटनगर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : तहसीलदार, कनिष्ठ सहायक 55 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि जोधपुर के मंडोर जिला अस्पताल के 20 करोड़ की लागत से बने...
निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन
कर्नाटक में फिर उजागर हुई कांग्रेस में नाराजगी : सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनाई दूरी, असंतोष की अटकलों को मिली हवा
पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची
जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर की खुली चुनौती : हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं, जांच कराएं भाजपा