योगी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में मदरसों के लिए ATS को देनी होगी जानकारी, जानें क्यों उठाया ये ठोस कदम?

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के बाद यूपी सख्त

योगी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में मदरसों के लिए ATS को देनी होगी जानकारी, जानें क्यों उठाया ये ठोस कदम?
दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट के बाद सुरक्षा बढ़ाते हुए यूपी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सीएम योगी के निर्देश पर अब सभी मदरसों को बच्चों, मौलानाओं और विदेश में पढ़ रहे छात्रों से जुड़ी विस्तृत जानकारी एटीएस कार्यालय में जमा करनी होगी। यह आदेश राज्य की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जारी किया गया है।

लखनउ। दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट हादसे के बाद पूरे देश में सुरक्षा को लेकर ​पुलिस और प्रशासन दोनों चौकन्ना हो गए हैं ताकि आने वाले समय में ऐसा भीषण हादसा नहीं हो सके। इसी बीच सीएम योगी भी एक बार फिर एक्शन में मूड में दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि, अब से सभी मदरसों में वहां पढ़ने वाले बच्चों और मौलानाओं की हर जरूरी जानकारी एटीएस कार्यालय में जमा करवानी होगी। इसके अलावा जो छात्र विदेशों में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं उनकी और उनके परिवार की हर जरूरी जानकारी भी वहां जमा करवानी होगी।

देनी होगी जानकारी

दिल्ली बम धमाके के बाद यूपी सरकार ने नया आदेश जारी करते हुए मदरसों की सारी जानकारी एटीएस कार्यालय में जमा करवाने के आदेश दिए। इस आदेश में कहा गया है कि, जैसे मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे का नाम, पता और फोन नंबर माता-पिता का नाम आदि ATS कार्यालय में जमा करवाना होगा। इस आदेश को लेकर सीएम कार्यालय से एक सर्कुलेट भी जारी किया जा चुका है। सीएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ये फैसला राज्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसमें केवल बच्चों और उनके परिवार से संबंधित डाटा ही सुरक्षित नहीं किया जाएगा, बल्कि इससे किसी भी संस्थान में समय पर किसी भी ऐसी गतिविधि होने पर उसकी पहचान समय पर हो सकेगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय