बड़ी कंपनियों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 1000 अंक गिरकर सेंसेक्स 76,638 पर खुला, इन शेयरों पर रखें पैनी नजर

बाजार में कोहराम: सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

बड़ी कंपनियों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 1000 अंक गिरकर सेंसेक्स 76,638 पर खुला, इन शेयरों पर रखें पैनी नजर

हफ्ते के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक टूट गया, वहीं निफ्टी 23,900 के स्तर से नीचे फिसल गया। बैंकिंग, ऑटो और तेल एवं गैस सेक्टरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया है।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 690.10 अंक गिरकर 76,638.09 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 1,000.01 अंक (1.29 प्रतिशत) नीचे 76,318.28 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 206.05 अंक की गिरावट के साथ 23,970.10 अंक पर खुला।

खबर लिखे जाते समय, यह 369.50 अंक यानी 1.52 प्रतिशत नीचे 23,890 अंक पर रहा। बाजार में सभी समूहों में गिरावट रही। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, बैंकिंग, ऑटो, वित्त और तेल एवं गैस सेक्टरों के सूचकांक ज्यादा टूटे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सूरत की फैक्ट्रियों से बचपन मुक्त : साड़ी पर धागा वर्क और मशीनें चलाते मिले 92 नौनिहाल, मजदूरी सिर्फ 5 हजार सूरत की फैक्ट्रियों से बचपन मुक्त : साड़ी पर धागा वर्क और मशीनें चलाते मिले 92 नौनिहाल, मजदूरी सिर्फ 5 हजार
आदिवासी अंचलों से गुजरात मजदूरी के लिए ले जाए गए मासूमों के खिलाफ हो रहे शोषण का बड़ा खुलासा। उदयपुर...
लेबनान में युद्धविराम के बाद मारे गए 23 बच्चे, यूनिसेफ ने कहा- हिंसा और बच्चों के मानसिक तनाव को बढ़ा रहे हमले
वीडी सतीशन बनेंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने 10 दिन बाद लगाई नाम पर मुहर
मुख्यमंत्री पद की चर्चा तेज : राहुल गांधी ने केरल कांग्रेस नेताओं से की फोन पर बात, सीधे बात करने से नेता हैरान
नहीं थम रही रूपए की गिरावट: 1 डॉलर की कीमत 95.86 रुपये पहुंची, नहीं काम आई सोने पर ड्यूटी बढ़ाने की चाल
ऑपरेशन के बाद से ही किडनी फेल्योर से जूझ रहीं प्रसूताएं, यूरिन आउटपुट नहीं
आईपीएल-2026 : आरसीबी जीत के साथ शीर्ष पर, कोहली के विराट शतक से कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया