नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, खुलते ही 1,550 अंक लुढका सेंसेक्स, इन शेयरों पर रखें नजर
शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा टूटा
पश्चिम एशिया संकट और रुपये की ऐतिहासिक गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार सोमवार को धराशायी हो गया। सेंसेक्स 1,555 अंक तक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी में 1.76% की भारी गिरावट दर्ज की गई। HDFC और SBI जैसे बड़े शेयरों में बिकवाली और $93.88$ प्रति डॉलर के कमजोर रुपये ने निवेशकों की धारणा को बुरी तरह प्रभावित किया है।
मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट देखी गयी। बीएसई का सेंसेक्स 800.38 अंक टूटकर 73,732.58 अंक पर खुला और खुलते ही 1,555.62 अंक की गिरावट में 72,977.34 अंक तक लुढ़क गया। खबर लिखे जाते समय यह 1,293.73 अंक (1.74 प्रतिशत) नीचे 73,239.23 अंक पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 407.55 अंक यानी 1.76 प्रतिशत फिसलकर 22,706.95 अंक पर रहा। पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा रुपये के कमजोर पड़ने से भी निवेश धारणा प्रभावित हो रही है। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया फिलहाल 34.50 पैसे गिरकर 93.88 रुपये प्रति डॉलर पर है।
बाजार में चौतरफा गिरावट है। धातु और सार्वजनिक बैंकों के समूहों के सूचकांक तीन फीसदी से ज्यादा नीचे चल रहे हैं। ऑटो, वित्त, रियलटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन सेक्टरों से सूचकांक दो प्रतिशत से ज्यादा टूटे। एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, फार्मा, निजी बैंक, स्वास्थ्य और तेल एवं गैस सेक्टरों में भी बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स की गिरावट में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील का योगदान अधिक रहा।

Comment List