पेरू में बड़ा विमान हादसा: नाज़का जियोग्लिफ्स के ऊपर पर्यटक विमान क्रैश, 11 विदेशी पर्यटकों समेत 13 लोगों की दर्दनाक मौत

आग की लपटों में जिंदा नहीं बचा कोई भी यात्री

पेरू में बड़ा विमान हादसा: नाज़का जियोग्लिफ्स के ऊपर पर्यटक विमान क्रैश, 11 विदेशी पर्यटकों समेत 13 लोगों की दर्दनाक मौत
दक्षिणी पेरू के प्रसिद्ध नाज़का जियोग्लिफ्स हवाई क्षेत्र में एक छोटा पर्यटक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 11 विदेशी पर्यटक और 2 स्थानीय क्रू सदस्य शामिल थे। आपातकालीन दल और उड्डयन अधिकारी हादसे के कारणों की जांच में जुटे हैं।

लीमा। दक्षिणी पेरू में नाज़का जियोग्लिफ्स वाले पुरातात्विक स्थल के ऊपर एक छोटे पर्यटक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 13 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी स्थानीय प्रसारक टीवी पेरू ने अपनी रिपोर्ट में दी। रिपोर्ट के अनुसार, मारे गए 13 लोगों में से 11 विदेशी पर्यटक थे, जिनमें सात इटैलियन, दो जर्मन और दो स्पैनिश नागरिक शामिल थे और बाकी दो लोग विमान के क्रू मेंबर थे पेरू के रहने वाले थे।

दुर्धटना के कारण का अभी तक पता नहीं चला है। विमान के क्रू ने अलार्म बजाया, उसके बाद संपर्क समाप्त हो गया। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग लग गई। जब बचाव टीम मौके पर पहुंची, तो उन्होंने केवल यह पुष्टि की कि विमान में सवार सभी की मौत हो गई थी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग