दिल्ली: DJB भ्रष्टाचार मामले में सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत
दो लाख रुपये के निजी मुचलके और जमानत राशि पर मिली राहत
दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है। विशेष अदालत ने दो लाख रुपये के निजी मुचलके पर यह आदेश पारित किया।
नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं से संबंधित भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी सरकार में पूर्व मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को जमानत दे दी है। कोर्ट के विशेष पीसी जज विनय सिंह ने सत्येंद्र जेन की जमानत याचिका को मंजूर किया।
रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस की एसीबी शाखा ने पिछले महीने सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था। साल 2024 में दर्ज इस मामले में सत्येंद्र जैन को 19 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
Related Posts
Post Comment
Latest News
03 Sep 2026 18:04:55
तमिलनाडु विधानसभा ने केंद्र सरकार से मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य भाषा के रूप में तमिल का इस्तेमाल सुनिश्चित करने...

Comment List