बिहार विधानसभा चुनाव : सभी घटक दलों की मौजूदगी में राजग ने जारी किया 25 सूत्री संकल्प-पत्र, प्रदेश के तीव्र विकास पर जोर

राजग के सभी प्रमुख नेता मौजूद थे

बिहार विधानसभा चुनाव : सभी घटक दलों की मौजूदगी में राजग ने जारी किया 25 सूत्री संकल्प-पत्र, प्रदेश के तीव्र विकास पर जोर

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू और भाजपा नेतृत्व वाले राजग ने 25 सूत्री संकल्प पत्र जारी किया। पटना में आयोजित कार्यक्रम में जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेन्द्र कुशवाहा सहित कई नेता मौजूद रहे। संकल्प पत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और रोजगार पर जोर दिया गया है।

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अपना 25 सूत्री संकल्प पत्र (मेनिफेस्टो) जारी किया। राजधानी पटना में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में सुबह  इस संकल्प पत्र का विमोचन किया गया। इसमें राजग के सभी प्रमुख नेता मौजूद थे।

संकल्प पत्र संयुक्त रूप से जारी करने वाले नेताओं में  मुख्यमंत्री नीतीश कुनार,जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और बिहार चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा नेता विनोद तावड़े, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम-सेक्युलर) के प्रमुख जीतनराम मांझी और राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोमो) के उपेन्द्र कुशवाहा शामिल थे।

इस संकल्प पत्र में मुख्य रूप से प्रदेश के तीव्र विकास  पर जोर देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि , महिला सशक्तिकरण, दलित उत्थान, राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, पूंजी निवेश, लघु और कुटीर उद्योग, कौशल विकास, प्रदेश के औद्योगिकरण और रोजगार से जुड़े 25 मुख्य लक्ष्य निर्धारित किये गए हैं, जिसे  बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विस्तार से मीडिया को बताया।

 

Read More लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला

Read More राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

Read More कलवकुंतला कविता ने की तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना: नई राजनीतिक पार्टी बनाने का दिया संकेत, दिल्ली आबकारी नीति के मामले में मिली क्लीन चीट

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह