Bihar Elections
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... बिहार में आखिरी रण की तैयारी : नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील, झारखंड-यूपी-बंगाल बॉर्डर पर सिक्योरिटी चौकस
Published On
By Jaipur KD
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान (11 नवंबर) से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील कर दी गई है। 20 जिलों की 122 सीटों पर 3.7 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। डीजीपी ने बताया कि 1,650 कंपनियां केंद्रीय बलों की तैनात की गई हैं। बिहार विधासनभा चुनाव-2025 : नीतीश का अनुभव या तेजस्वी की युवा शक्ति, बिहार में दूसरा चरण तय करेगा पाटलिपुत्र की गद्दी का हकदार कौन ?
Published On
By Jaipur KD
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग सत्ता की दिशा तय करेगी। 2020 में एनडीए ने 66 और महागठबंधन ने 49 सीटें जीती थीं। इस बार आरजेडी के 71, भाजपा के 53 और जदयू के 44 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुकाबला अनुभव बनाम युवा नेतृत्व का है। बिहार विधानसभा के दूसरे फेज का मतदान : दूसरे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त, 122 सीटों पर 11 को मतदान, नवरत्नों से लेकर स्टार कैंडिडेट्स की किस्मत का होगा फैसला
Published On
By Jaipur KD
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। कुल 1302 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 136 महिलाएं शामिल हैं। 3.7 करोड़ मतदाता 45,399 बूथों पर वोट डालेंगे। मतदान खत्म होने के बाद मतगणना 14 नवंबर को होगी। भारत-नेपाल सीमा 11 नवंबर तक सील रहेगी। औरंगाबाद की 6 सीटों पर महागठबंधन की अग्निपरीक्षा, जातीय समीकरण से कटेगी जीत की फसल
Published On
By Jaipur KD
औरंगाबाद जिले की छह सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। कुल 76 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2020 में सभी सीटें महागठबंधन ने जीती थीं, पर इस बार समीकरण बदले हैं। गोह, रफीगंज और कुटुंबा में त्रिकोणीय मुकाबले हैं। एनडीए के बागियों से स्थिति जटिल बनी है, जिससे कई सीटों पर कांटे की टक्कर संभावित है। बिहार में पीके-ओवैसी का मुस्लिम समीकरण मायावती की रणनीति जैसा : बिहार चुनाव में मुस्लिम वोटर के प्रभाव वाली हैं 11 सीटें, एनडीए ने भी 4 मुस्लिमों को दिया टिकट
Published On
By Jaipur KD
बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान दिन ही मायावती ने कैमूर के भभुआ से प्रचार शुरू किया। बीएसपी ने सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। मुस्लिम प्रभाव वाली 11 सीटों पर एआईएमआईएम, जन सुराज और महागठबंधन के कई मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में हैं। इससे वोट बंटने की संभावना बढ़ी है, जिसका फायदा एनडीए को मिल सकता है। बिहार विधानसभा चुनाव : कैमूर की 3 सीटों पर चुनावी समर में पूर्व सांसद के पुत्र, सियासी अखाड़े में अपने प्रतिद्धंदियों से लेंगे लोहा
Published On
By Jaipur KD
बिहार के कैमूर जिले की रामगढ़, मोहनिया, चैनपुर और भभुआ सीटों पर दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर है। रामगढ़ में छह बार के सांसद जगतानंद के पुत्र अजीत सिंह और भाजपा के अशोक सिंह मैदान में हैं। मोहनिया, भभुआ में पाला बदलने वाले विधायक भाजपा से चुनावी समर में, चैनपुर में जदयू और राजद के प्रत्याशी भिड़ेंगे। बिहार में जंगलराज अब बना इतिहास, राजग सरकार विकास और नवाचार से बना रही नए कीर्तिमान : अमित शाह
Published On
By Jaipur KD
सीतामढ़ी में रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार में राजग सरकार ने जंगलराज को इतिहास बना दिया है और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने बेलसंड के स्वतंत्रता सेनानियों का स्मारक बनाने की घोषणा की। शाह ने राजद-कांग्रेस पर राम मंदिर और छठी मैया के अपमान का आरोप लगाया। बिहार चुनाव : सिवान में लड़ रहे हैं सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार, कुल 1303 उम्मीदवारों में से 423 ने खुद को आपराधिक पृष्ठभूमि वाला किया घोषित
Published On
By Jaipur KD
एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 1303 उम्मीदवारों में से 423 (32%) पर आपराधिक और 354 (27%) पर गंभीर मामले दर्ज हैं। सिवान में सबसे ज्यादा 32 दागी उम्मीदवार हैं, जबकि पटना-सारण में 31-31 राजद के 60%, कांग्रेस के 52% और माकपा के 100% प्रत्याशी गंभीर मामलों से जुड़े हैं। राजद-कांग्रेस सरकार की गलतियों से लोग एक दशक तक रहे उपेक्षित : बाढ़ से इलाके में हर साल होता है बड़ा नुकसान, मोदी ने कहा- कोशी का पानी मखाना किसानों की बनेगा जिंदगी
Published On
By Jaipur KD
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहरसा में चुनावी रैली में कहा कि राजद-कांग्रेस की उपेक्षा से कोशी क्षेत्र दशकों तक विकास से वंचित रहा। उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार ने कोशी पुल का निर्माण पूरा कराया और अब 11,000 करोड़ की बाढ़ नियंत्रण परियोजनाएं चल रही हैं। मोदी ने कहा- मखाना और मत्स्य पालन कोशी की तकदीर बदल देंगे। शिवहर परिवार की विरासत संभालने चुनावी समर में उतरे नवनीत झा : राजद के टिकट पर आजमा रहे अपनी किस्मत, खुद को साबित करने की भी चुनौती
Published On
By Jaipur PS
बिहार में दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव में शिवहर जिले की एक मात्र सीट शिवहर से राष्टीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी नवनीत झा अपने परिवार की रानीतिक विरासत को आगे ले जाने के लिए चुनावी अखाड़े में ताल ठोक रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता नवनीत झा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव : सभी घटक दलों की मौजूदगी में राजग ने जारी किया 25 सूत्री संकल्प-पत्र, प्रदेश के तीव्र विकास पर जोर
Published On
By Jaipur KD
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू और भाजपा नेतृत्व वाले राजग ने 25 सूत्री संकल्प पत्र जारी किया। पटना में आयोजित कार्यक्रम में जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेन्द्र कुशवाहा सहित कई नेता मौजूद रहे। संकल्प पत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और रोजगार पर जोर दिया गया है। भाजपा के लोगों में आ गया घमंड : इंडिया गठबंधन के लिए ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी जीत जरूरी; बिहार चुनाव पर और क्या-क्या बोले गहलोत
Published On
By Jaipur PS
पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा है कि बिहार चुनाव जीतना महागठबंधन के लिए नहीं बल्कि देश के लिए भी जरूरी है, क्योंकि यह देश को संदेश देने वाला चुनाव है कि हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र में क्या हुआ। पटना दौरे के लिए रवाना होने से पहले अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि भाजपा के लोगों में घमंड आ गया है। मुझे लगता है कि 20 साल के बाद बिहार में बदलाव होना चाहिए और महागठबंधन ने पूरी ताकत लगाई है। 