राजद-कांग्रेस सरकार की गलतियों से लोग एक दशक तक रहे उपेक्षित : बाढ़ से इलाके में हर साल होता है बड़ा नुकसान, मोदी ने कहा- कोशी का पानी मखाना किसानों की बनेगा जिंदगी 

2005 में बिहार में राजद की सरकार सत्ता से बाहर हो गई 

राजद-कांग्रेस सरकार की गलतियों से लोग एक दशक तक रहे उपेक्षित : बाढ़ से इलाके में हर साल होता है बड़ा नुकसान, मोदी ने कहा- कोशी का पानी मखाना किसानों की बनेगा जिंदगी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहरसा में चुनावी रैली में कहा कि राजद-कांग्रेस की उपेक्षा से कोशी क्षेत्र दशकों तक विकास से वंचित रहा। उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार ने कोशी पुल का निर्माण पूरा कराया और अब 11,000 करोड़ की बाढ़ नियंत्रण परियोजनाएं चल रही हैं। मोदी ने कहा- मखाना और मत्स्य पालन कोशी की तकदीर बदल देंगे।

सहरसा। बिहार में अपने चुनाव अभियान के दौरान सहरसा में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद)-कांग्रेस सरकार की गलतियों से कोशी क्षेत्र के लोग एक दशक तक उपेक्षित रहे।

मोदी ने कहा कि कोशी क्षेत्र के जिलों सहरसा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया और मधेपुरा की उपेक्षा पर सबसे पहली नजर केंद्र सरकार की पड़ी थी। इसके बाद उनकी सरकार ने 2003 कोशी पुल का शिलान्यास किया, जो इस क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था। उन्होंने कहा कि 2005 में बिहार में राजद की सरकार सत्ता से बाहर हो गई और नीतीश कुमार की सुशासन वाली सरकार ने प्रदेश मे कमान संभाला। उस समय 2004 में केंद्र की सरकार जा चुकी थी और कांग्रेस पार्टी के नेता नए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजद की बैशाखी ले कर सरकार चला रहे थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2005 में बिहार की सत्ता से बाहर होने के बाद आगबाबूली राजद की सरकार ने केंद्र की सरकार पर दबाव डाला कि वह बिहार में विकास की गति को अवरुद्ध कर दे और इसी वजह से कोशी नदी के ऊपर बन रहे विशाल पुल का निर्माण भी ठप हो गया। उन्होंने कहा कि 2014 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनने के बाद पुन: कोशी पुल का निर्माण शुरू हुआ और 2020 में इसका शुभारंभ हुआ।। उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस की मिलीभगत और उपेक्षा के कारण कोशी क्षेत्र के विकास की गति बनने वाला एक पुल 17 वर्षों तक शुभारंभ की बाट जोहता रहा। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने के बाद कोशी के बहुत से इलाकों की मिथिला के कई इलाकों से दूरी 300 किलोमीटर तक घट गई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोशी इलाके में बाढ़ सबसे बड़ी समस्या है। हर साल इस इलाके में जानमाल का बड़ा नुकसान होता है। उन्होने कहा कि करीब 11000 करोड़ की परियोजनाओं की स्वीकृति के साथ इस समस्या के निदान की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोशी, बागमती, गंडक बेसिन बनाया जा रहा है, जिसके बाद यहां एक सुरक्षा कवच बन जाएगा। उन्होंने कहा कि  अभिशाप को वरदान का रूप दिया जा रहा है और जिस पानी से लोगों की जिंदगियां चली जाती थी, उसी से करीब दो लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई की जाएगी।

Read More सम्राट चौधरी ने बताया एनडीए का प्लान, कहा-मोदी और नीतीश की इच्छा बिहार में सुशासन को और मजबूत करने की

मोदी ने कहा कोशी का पानी अब मखाना किसानों की जिंदगी बनेगा। मछुआरों जो मछली पालन के अवसर देगा। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज मखाना की माला पहना कर उनका स्वागत किया गया है। उन्होंने कहा कि मखाना अब बिहार और हिंदुस्तान ही नही दुनिया की रसोई का भाग बनेगा। उन्होने कहा कि आजकल जब वह विदेश जाते हैं तो सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों को मखाना का एक पैकेट भेंट करते हैं।

Read More एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई : लॉरेंस गैंग को बड़ा झटका, 6161 गैंग का 25 हजार का इनामी सरगना गुरुग्राम से गिरफ्तार

प्रधानमंत्री ने कहा कि मखाना उत्पादनऔर मतस्य पालन मिथिला और कोशी की तकदीर बदल देंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में मखाना के विस्तार के लिए पहले ही मखाना बोर्ड की स्थापना कर दी गयी है और मतस्य उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए जुब्बा सहनी मतस्य प्रोत्साहन योजना के तहत मछुआरों को 9000 रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्ही की सरकार ने मतस्य उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार इसके लिए नया मंत्रालय बनाया था। उन्होंने कहा मतस्य उत्पादन के क्षेत्र में केंद्र और बिहार सरकार के प्रयास साफ दिख रहे हैं और कभी मछली का आयात करने वाला प्रदेश अब उसका निर्यात कर रहा है।

Read More भारत आएंगे राष्ट्रपति पुतिन, '23वें भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन' में लेंगे हिस्सा, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा दक्षिण वार्ड 19 : खाली प्लॉट, झूलते विद्युत तार,पार्कों में लगे झूले क्षतिग्रस्त , सीवरेज चैंबर बने परेशानी कोटा दक्षिण वार्ड 19 : खाली प्लॉट, झूलते विद्युत तार,पार्कों में लगे झूले क्षतिग्रस्त , सीवरेज चैंबर बने परेशानी
ठेकेदार ने कई जगहों पर चैंबर का लेवल सही करने के लिए उनके ऊपर डामर कर पेचवर्क कर दिया।
राहुल गांधी का सरकार पर गंभीर आरोप, बोलें-एकाधिकार नीति का नतीजा है देश मे हवाई सेवा का संकट 
कार एवं ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत : एक सप्ताह पूर्व ही विवाहित युवक की दुर्घटना में मौत, ट्रेलर चालक फरार
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने नगर निगम चुनावों में फर्जी मतदान का लगाया आरोप
विवाह योग्य उम्र नहीं रखने वाले बालिग भी रह सकते हैं साथ : अदालत ने कहा- लिव इन संबंध न तो अवैध हैं और ना ही बिना विवाह साथ रहना अपराध
माटी बचेगी तभी तो मानव बचेगा
पहली बार महिला हॉकी का स्वर्ण : पांच साल पहले माता-पिता को खोया, दो साल बाद दुर्घटना में बड़े भाई की हुई मौत ; लेकिन टूटी नहीं निकिता टोप्पो