अजमेर में मोदी ने दी 16,686 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात : एचपीवी टीकाकरण अभियान की भी शुरुआत, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार के कार्य शामिल

विस्तार, सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के कार्य शामिल 

अजमेर में मोदी ने दी 16,686 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात : एचपीवी टीकाकरण अभियान की भी शुरुआत, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार के कार्य शामिल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में 16,686 करोड़ रुपए की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। राष्ट्रीय राजमार्ग, एलीवेटेड रोड, पेयजल, ऊर्जा और औद्योगिक ढांचा शामिल। नौ से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान भी शुरू।

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से केंद्र एवं राज्य सरकार की लगभग 16,686 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी और नौ से 14 साल तक की बालिकाओं को एचपीवी टीके की खुराक देकर एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। मोदी ने कार्यक्रम में शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़क, रेलवे, ङ्क्षसचाई, ऊर्जा और औद्योगिक ढांचे समेत विभिन्न क्षेत्रों में करीब 16,686 करोड़ रुपए की लागत की 43 प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में लगभग 8,554 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाएं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित हैं। इन विभागों में शहरी विकास, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, सार्वजनिक निर्माण, ऊर्जा, जल संसाधन एवं उद्योग आदि शामिल हैं।

इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊर्जा से जुड़ीं करीब 8,132 करोड़ रुपए की नौ प्रमुख परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं में दो का शिलान्यास और सात का लोकार्पण किया गया। प्रधानमंत्री ने 4,516 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में लगभग 1,207 करोड़ रुपये की लागत से बांदीकुई से जयपुर तक चार लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, दिल्ली-वडोदरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पैकेज 14 सेक्शन में एनएच 76 जंक्शन से एनएच 12 पर उम्मेदपुरा गांव तक आठ लेन कैरिजवे और प्रदेशभर में राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार, सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के कार्य शामिल हैं।

इसी तरह जयपुर में 286 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के सांगानेर फ्लाईओवर से चौरड़िया पेट्रोल पम्प होते हुए मालपुरा गेट तक एलीवेटेड रोड, जोधपुर शहर में महामंदिर से अखल्या चौराहे तक एक हजार 243 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन एलीवेटेड रोड एवं बारां जिले में 322 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के मालबमोरी-मांगरोल-बारां राज्य राजमार्ग का शिलान्यास भी किया गया। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल के अपने संकल्प की दिशा में एक ओर कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नोनेरा वृहद् पेयजल परियोजना के 1021 करोड़ रुपये से अधिक लागत के चार पैकेज और परवन अकावद वृहद् पेयजल परियोजना के 2,247 करोड़ रुपये की लागत के पांच पैकेजों की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री राजस्थान में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के प्रमुख केंद्रों से बिजली के सुगम पारेषण के लिए 3,616 करोड़ रुपये की पारेषण प्रणाली का लोकार्पण किया। साथ ही, 220 केवी के पांच और 400 केवी के दो ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) का शिलान्यास भी किया। राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए जोधपुर पाली मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र (जेपीएमआईए) में आधारभूत संरचना और पेयजल आपूर्ति से संबंधित विभिन्न कार्यों का शिलान्यास भी किया गया।

Read More सिंगला बांध : बिफरे किसानों का 100 ट्रैक्टरों के साथ हल्ला बोल, जमीन अधिग्रहण का विरोध, कलक्ट्रेट का घेराव

 

Read More पड़ोसी के खिलाफ कराई फर्जी एफआईआर, पोक्सो की विशेष अदालत ने लगाया 5 हजार का जुर्माना

Read More राजस्थान पहुंचे अमित शाह: CM भजनलाल शर्मा ने उदयपुर एयरपोर्ट पर किया स्वागत, रविवार को देंगे 12 हजार करोड़ की सौगात

 

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन