बिहार विधासनभा चुनाव-2025 : नीतीश का अनुभव या तेजस्वी की युवा शक्ति, बिहार में दूसरा चरण तय करेगा पाटलिपुत्र की गद्दी का हकदार कौन ?

अब की बार अनुभव बनाम युवा शक्ति 

बिहार विधासनभा चुनाव-2025 : नीतीश का अनुभव या तेजस्वी की युवा शक्ति, बिहार में दूसरा चरण तय करेगा पाटलिपुत्र की गद्दी का हकदार कौन ?

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग सत्ता की दिशा तय करेगी। 2020 में एनडीए ने 66 और महागठबंधन ने 49 सीटें जीती थीं। इस बार आरजेडी के 71, भाजपा के 53 और जदयू के 44 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुकाबला अनुभव बनाम युवा नेतृत्व का है।

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का सेकंड फेज सिर्फ वोटिंग डेट नहीं, बल्कि सत्ता की दिशा तय करने वाला निर्णायक रण है। 20 जिलों की 122 सीटों पर होने वाला ये मुकाबला न सिर्फ नीतीश कुमार की सियासी साख की परीक्षा है, बल्कि बिहार की जनता के मूड को भी साफ-साफ दिखाएगा कि राज्य पुराने अनुभव पर भरोसा रखेगा या नई उम्मीद के तौर पर उभर रहे तेजस्वी यादव को मौका देगा। ये चरण इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछली बार 2020 में इन्हीं 122 सीटों पर एनडीए ने 66 और महागठबंधन ने 49 सीटें जीती थीं। दोनों गठबंधनों की पूरी रणनीति इन इलाकों पर केंद्रित है, क्योंकि ये दूसरा चरण चुनावी भविष्य की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। तीन दर्जन सीटों पर बेहद कम अंतर से हुई पिछली जीत-हार ने इस बार मुकाबले को और रोमांचक बना दिया है।

सेकंड राउंड से तय होगा कुर्सी किसकी ?

बिहार चुनाव का दूसरा चरण सत्ता का दरवाजा साबित हो सकता है। 2020 के चुनाव में एनडीए के प्रमुख घटक भाजपा ने 42 और जदयू ने 20 सीटें जीती थीं, जबकि महागठबंधन की ओर से राजद को 33 और कांग्रेस को 11 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार, जिन सीटों पर जीत का फासला कम था, वे सबसे बड़ी चुनौती पेश कर रही हैं। राजनीति के जानकारों के मुताबिक, इस चरण के परिणाम से ये लगभग तय हो जाएगा कि बिहार में सत्ता किसकी ओर झुकेगी। पहले चरण में मतदाताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी ने मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया है।

दूसरे चरण में आरजेडी के सबसे ज्यादा कैंडिडेट :

Read More अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल में तेजी: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, गाड़ी का टेंक फुल करवान से पहले जानें क्या है आपके शहर का भाव 

इस चरण में महागठबंधन की सबसे बड़ी घटक पार्टी राजद ने सबसे ज्यादा 71 उम्मीदवार उतारे हैं। इसके बाद भाजपा के 53 और जदयू के 44 उम्मीदवार मैदान में हैं। सेकंड फेज की एक खास बात महिला प्रतिनिधित्व का मजबूत होना है। महागठबंधन की 15 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि एनडीए के 25 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं। ये आंकड़ा बिहार चुनाव में महिला प्रतिनिधित्व का अब तक का सबसे मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है।

Read More दिल्ली में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस पलटने से 2 लोगों की मौत; अन्य 23 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी

अब की बार अनुभव बनाम युवा शक्ति :

Read More विदेशी फंडिंग पर सरकार का पहरा: लोकसभा में विदेशी अभिदाय (विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 पुरः स्थापित, नित्यानंद राय ने देशहित वाला विधेयक बताया

नीतीश कुमार के लिए ये चरण सत्ता में लौटने का एक तरह से परीक्षण है, जहां उन्हें अपने पिछले कार्यकाल के अनुभवों और विकास कार्यों के आधार पर जनता का भरोसा दोबारा जीतना होगा। दूसरी ओर, तेजस्वी यादव के लिए ये मौका है युवा नेतृत्व को स्थापित करने का। जनता के सामने ये स्पष्ट विकल्प है, पुराने और अनुभवी नेतृत्व पर कायम रहना या नई उम्मीद के तौर पर उभर रहे युवा नेता को मौका देना।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट  ‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट 
‘राजा शिवाजी’ का टीजर रिलीज, उत्साह बढ़ा। रितेश विलासराव देशमुख निर्देशित फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत पर आधारित। भव्य...
ईरान युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद में शेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 1,900 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा
अमेरिका में एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश : आबादी पर कोई असर नहीं, पायलट सुरक्षित
आरएएस भर्ती 2024 : 9वें चरण के साक्षात्कार आज से शुरू, 1 से 17 अप्रैल तक आयोजित
वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोतरी : कंपनियों ने बढ़ाएं 195 रुपए, अब 2,031 का मिलेगा
आठ साल के भरोसे का काटा गला : डॉक्टर के घर 50 लाख की चोरी, नौकर-नौकरानी गिरफ्तार ; 33 लाख रुपए बरामद
आईएफएल : स्थिति मजबूत करने उतरेगी आरयूएफसी, चौथे घरेलू मुकाबले में चानमारी से मुकाबला