शहर में बढ़ रहे दूषित पानी आपूर्ति के मामले : सोडाला में दूषित पानी सप्लाई, लोग बीमार

नल शुरू करते ही इतनी तेज बदबू

शहर में बढ़ रहे दूषित पानी आपूर्ति के मामले : सोडाला में दूषित पानी सप्लाई, लोग बीमार

गर्मियों की शुरुआत के साथ ही नलों में दूषित पानी की सप्लाई के मामले बढ़ रहे। ऐसा ही एक मामला सोडाला क्षेत्र के सुशीलपुरा कॉलोनी में सामने आया। यहां करीब एक हजार से ज्यादा लोगों को बदबूदार पानी की सप्लाई से परेशान होना पड़ रहा।

जयपुर। जयपुर में गर्मियों की शुरुआत के साथ ही नलों में दूषित पानी की सप्लाई के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोडाला क्षेत्र के सुशीलपुरा कॉलोनी में सामने आया है। यहां करीब एक हजार से ज्यादा लोगों को बदबूदार पानी की सप्लाई से परेशान होना पड़ रहा है। हालत इतने खराब हैं कि पानी से सीवर जैसी बदबू आ रही है। पानी इतना खराब है कि लोग पीना तो दूर, नहाने में भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। नल शुरू करते ही इतनी तेज बदबू आती है कि पूरे घर में फैल जाती है। कई परिवार टैंकर मंगवा रहे हैं। कैंपर और बाल्टियों में पानी भरकर ला रहे हैं। लोगों ने इसकी शिकायत जलदाय विभाग को दी है। सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दूषित पानी के कारणों का समाधान करने का आश्वासन दिया।

इधर ठीक हुई दूषित पानी की समस्या
झोटवाड़ा क्षेत्र के शिल्प कॉलोनी सहकार नगर में भी दूषित पानी की शिकायत सामने आई। इस पर विद्याधर नगर अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार शर्मा के निर्देश पर सहायक अभियंता योगेश जांगिड़, कनिष्ठ अभियंता राजेश त्यागी मय टीम के मौके पर पहुंचे। दो दिन तक लगातार जांच के बाद दूषित पानी की समस्या पकड़ में आई। जेसीबी से खड्डा खोदने के बाद पता चला कि पास ही मेन सीवर लाइन के पास लाइन टूटी हुई पाई गई। जिसे दुरुस्त करवा दिया गया। सप्लाई चैक की गई। क्लोरीन भी सही मात्रा में पाई गई और पानी बिल्कुल सही पाया गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोतरी : कंपनियों ने बढ़ाएं 195 रुपए, अब 2,031 का मिलेगा वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोतरी : कंपनियों ने बढ़ाएं 195 रुपए, अब 2,031 का मिलेगा
पश्चिम एशिया संकट के बीच एलपीजी महंगी हो गई है। 1 अप्रैल से 19 किलो वाणिज्यिक सिलेंडर दिल्ली में 195.50...
आठ साल के भरोसे का काटा गला : डॉक्टर के घर 50 लाख की चोरी, नौकर-नौकरानी गिरफ्तार ; 33 लाख रुपए बरामद
आईएफएल : स्थिति मजबूत करने उतरेगी आरयूएफसी, चौथे घरेलू मुकाबले में चानमारी से मुकाबला
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, आरोपी लिव इन पार्टनर गिरफ्तार
गुजरात को 20 हजार करोड़ की सौगात: विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, भारत ने संकट में भी मजबूत नीति से हालात संभाले, पीएम मोदी ने बोला कांग्रेस पर जमकर हमला
आईपीएल-2026 : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हरा जीत से की शुरुआत, डेब्यू मैच में कूपर कोनोली का नाबाद अर्द्धशतक 
ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान: दो-तीन हफ़्ते में ऑपरेशन एपिक फ्यूरी खत्म, तेहरान के साथ नहीं होगा कोई समझौता