‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट 

फिल्म मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी

‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट 

‘राजा शिवाजी’ का टीजर रिलीज, उत्साह बढ़ा। रितेश विलासराव देशमुख निर्देशित फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत पर आधारित। भव्य एक्शन और दमदार स्टारकास्ट से सजी फिल्म मराठी, हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज।

मुंबई। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने रितेश विलासराव देशमुख की निर्देशित-अभिनीत ‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ के साथ थिएटर में मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब यह टीजर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी आ गया है, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की महान विरासत को बड़े स्तर पर पेश करती है और मराठी सिनेमा में एक पैन-इंडिया स्पेक्टेकल के रूप में सामने आ रही है। रितेश विलासराव देशमुख इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ निर्देशन भी कर रहे हैं। फिल्म में भव्यता के साथ एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कहानी दिखाई गई है, जो स्वराज्य के जन्म पर आधारित है।

टीजर में एक बेटे की कहानी की झलक मिलती है, जिसने संकल्प लेकर इतिहास बदल दिया। इसमें जोश, भावना और वीरता का दमदार मिश्रण देखने को मिलता है।

फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जिनिलीया देशमुख के साथ रितेश विलासराव देशमुख नजर आएंगे।

Read More नेहा धूपिया ने शो ‘ट्रेटर’ का हिस्सा बनने की अफवाहों को किया खारिज, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नए शो का किया जिक्र

फिल्म का संगीत अजय-अतुल ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी संतोष सिवन ने की है। भव्य एक्शन और शानदार तकनीक के साथ यह फिल्म एक बड़े सिनेमाई अनुभव का वादा करती है।

Read More स्टार गोल्ड ने ‘धुरंधर’ के वल्र्ड टीवी प्रीमियर के लिए देशभर में चलाया एक बड़ा टीवी कैंपेन, ग्लिच एक्टिविटी से दर्शकों का खींचा ध्यान 

थिएटर में इसके टीजर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जहां दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ इसे सराहा। अब डिजिटल रिलीज के बाद फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

Read More ‘किंग’ की दुबई शूटिंग सुरक्षा कारणों से रद्द : मुंबई स्टूडियो में रेगिस्तान सेट पर शूट होंगे एक्शन सीक्वेंस, जानें रिलीज डेट 

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख द्वारा निर्मित ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। यह फिल्म भारत के इतिहास को भव्यता, भावना और शानदार प्रस्तुति के साथ एक नए अंदाज में पेश करेगी।

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

PHED कर्मचारियों को जनगणना ड्यूटी से छूट, पेयजल व्यवस्था प्रभावित न हो इसलिए फैसला PHED कर्मचारियों को जनगणना ड्यूटी से छूट, पेयजल व्यवस्था प्रभावित न हो इसलिए फैसला
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना कार्य से छूट देने का निर्णय लिया। प्रमुख शासन सचिव...
''विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक'' का विरोध : विपक्ष का संसद में प्रदर्शन, गैर सरकार संगठन-संस्थाओं को लाभ पहुंचाने का आरोप; सरकार से वापस लेने की मांग
ईरान इजरायल युद्व के बीच अर्जेंटीना का बड़ा फैसला: ईरान के आईआरजीसी को घोषित किया आतंकवादी संगठन, अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत 
घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग और कालाबाजारी : तीन विशेष प्रवर्तन दलों का गठन कर शहर में कार्रवाई, 118 सिलेंडर और उपकरण जब्त
कश्मीर में गांदरबल में मुठभेड़ : एक आतंकवादी ढेर, जवानों ने घेराबंदी कर दिया कार्रवाई को अंजाम; रुक-रुक कर होती रही गोलीबारी
राजस्थान 12वीं टॉपर नव्या मीणा : खेत और बकरियां चराने के साथ की पढ़ाई, पढ़ें संघर्ष से सफलता तक की कहानी
जयपुर से उड़ानों पर जंग का असर : शारजाह फ्लाइट चली, दुबई सेवा 32 दिन से बंद