राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 65 IAS अधिकारियों के तबादले, 25 जिलों के कलेक्टर बदले
टीना और रिया डाबी दोनों बहनों का ट्रांसफर
राज्य सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले। इस व्यापक बदलाव में 25 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में भी बड़े स्तर पर फेरबदल।
जयपुर। राज्य सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस व्यापक बदलाव में 25 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार का यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल आगामी प्रशासनिक रणनीति और शासन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। खासतौर पर सीएमओ में बदलाव और बड़ी संख्या में कलेक्टरों के तबादले से शासन के कामकाज में नई गति आने की उम्मीद है।
सीएमओ में बड़ा बदलाव
डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी → मुख्यमंत्री के सचिव व सूचना जनसंपर्क विभाग
संदेश नायक → जयपुर जिला कलेक्टर
अरविंद पोसवाल → आयुक्त, राजस्थान आवासन मंडल
मुकुल शर्मा → मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव
उत्सव कौशल → मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव
अमित शर्मा → संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री
ओएसडी नियुक्तियां:
रिया डाबी → ओएसडी, मुख्यमंत्री
रजत यादव → ओएसडी, मुख्यमंत्री
अक्षत सिंह → ओएसडी, मुख्यमंत्री
दोनों बहनों का ट्रांसफर
टीना डाबी → बाड़मेर से टोंक कलेक्टर
रिया डाबी → उदयपुर जिला परिषद सीईओ से मुख्यमंत्री ओएसडी
प्रमुख प्रशासनिक नियुक्तियां
कन्हैया लाल स्वामी → संभागीय आयुक्त, जोधपुर
नमित मेहता → आयुक्त, आबकारी विभाग
नकाते शिवप्रसाद मदन → एमडी, राजस्थान ऊर्जा विकास
ओमप्रकाश कसेरा → आयुक्त, नगर निगम जयपुर
शिवांगी स्वर्णकार → विशिष्ट सचिव, वित्त विभाग
नम्रता वर्षणी → विशिष्ट सचिव, खान एवं पेट्रोलियम
डॉ. रश्मि शर्मा → निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान
सुरेश ओला → एमडी, RIICO
नीलाभ सक्सेना → आयुक्त, उद्योग एवं वाणिज्य
ललित कुमार → निदेशक, सामाजिक न्याय विभाग
गौरव सैनी → सचिव, जयपुर विकास प्राधिकरण
राहुल जैन → आयुक्त, नगर निगम जोधपुर
जयदेव सीएस → सचिव, मानवाधिकार आयोग
मंत्री से विवाद के बाद बदली जिम्मेदारी
सीकर के पूर्व कलेक्टर मुकुल शर्मा को मुख्यमंत्री का विशिष्ट सचिव बनाया गया है। गौरतलब है कि वन मंत्री संजय शर्मा के साथ उनकी बहस का मामला काफी चर्चा में रहा था, जिसके बाद यह प्रशासनिक बदलाव किया गया।
ये हैं नए जिला कलेक्टर (25 जिले)
जयपुर – संदेश नायक
जैसलमेर – अनुपमा जोरवाल
जोधपुर – आलोक रंजन
उदयपुर – गौरव अग्रवाल
बाड़मेर – चिन्मय गोपाल
प्रतापगढ़ – शुभम चौधरी
सीकर – आशीष मोदी
फलोदी – अंकित कुमार सिंह
बारां – बालमुकुंद असावा
बीकानेर – निशांत जैन
टोंक – टीना डाबी
पाली – रविंद्र गोस्वामी
सिरोही – रोहिताश सिंह तोमर
बूंदी – हरफूल सिंह यादव
डीडवाना-कुचामन – अवधेश मीणा
नागौर – देवेंद्र कुमार
करौली – अक्षय गोदारा
दौसा – सौम्या झा
खैरथल-तिजारा – अतुल प्रकाश
डूंगरपुर – देशल दान
सलूंबर – मोहम्मद जुनेद पी.पी.
डीग – मयंक मनीष
कोटपूतली-बहरोड़ – अपर्णा गुप्ता
श्रीगंगानगर – अमित यादव
चित्तौड़गढ़ – डॉ. मंजू
अन्य प्रमुख अधिकारी
प्रियंका गोस्वामी – आजीविका एवं स्वयं सहायता समूह
अल्पा चौधरी – भू प्रबंधन आयुक्त
बाबूलाल गोयल – आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा
श्वेता चौहान – आयुक्त, उद्यान विभाग
महेंद्र खडगावत – संयुक्त सचिव, श्रम विभाग
नरेश कुमार गोयल – आयुक्त, कृषि एवं पंचायती राज

Comment List