रिजल्ट आने के 11 दिन पहले छात्रा ने हारी जिंदगी की जंग : 12वीं में 93.80 फीसदी मार्क्स, फफक पड़ी नकिता की मां

10वीं में नकिता ने 90.50 प्रतिशत अंक

रिजल्ट आने के 11 दिन पहले छात्रा ने हारी जिंदगी की जंग : 12वीं में 93.80 फीसदी मार्क्स, फफक पड़ी नकिता की मां

छात्रा की मौत के 10 दिन बाद आए रिजल्ट को देखकर मां फफक फपककर रो पड़ीं। गवर्नमेंट सीनियर सैकण्डरी स्कूल 7 केएनडी श्रीगंगानगर की छात्रा नकिता ने 12वीं आर्ट्स में 93.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। बच्ची का रिजल्ट ऑनलाइन चेक किया तो घर में पसरे सन्नाटे के बीच आंखू छलक पड़े।

श्रीगंगानगर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को श्रीगंगानगर में छात्रा की मौत के 10 दिन बाद आए रिजल्ट को देखकर मां फफक फपककर रो पड़ीं। गवर्नमेंट सीनियर सैकण्डरी स्कूल 7 केएनडी श्रीगंगानगर की छात्रा नकिता ने 12वीं आर्ट्स में 93.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। परिवार के लोगों ने बच्ची का रिजल्ट ऑनलाइन चेक किया तो घर में पसरे सन्नाटे के बीच आंखू छलक पड़े।

मां, बेटी की तस्वीर को सीने से लगाकर रो पड़ी। मां चरणजीत कौर ने बताया कि बेटी पढ़ाई में होशियार थी और उसका सपना प्रशासनिक सेवा में जाने का था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उसके जाने के बाद सब कुछ बिखर गया। मां ने बताया कि बेटी तेज बुखार में भी इंसुलिन का इंजेक्शन लेकर एग्जाम देने गई थी, नकिता के नाना केसर सिंह ने बताया कि उसे 8वीं क्लास में शुगर हो गया था। वह इंसुलिन के इंजेक्शन लेती थी। पढ़ाई में भी काफी होशियार थी। 10वीं में नकिता ने 90.50 प्रतिशत अंक थे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श
सेंट जेवियर्स कॉलेज में कला विभाग की ओर से दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस-2026 का आगाज “शांति संकट में बढ़ते...
भारतीय सांस्कृतिक विरासत के लिए बड़ी उपलब्धि, नीदरलैंड लौटाएगा चोल साम्राज्य काल के प्राचीन ताम्रपत्र
नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम
नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी 
नीदरलैंड में पीएम का भव्य स्वागत: भारत अवसरों की भूमि, निवेश और सहयोग का किया आह्वान, भारतीय समुदाय से की मुलाकात
सीबीआई का एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर सर्च, आरोपियों के परिचित रिश्तेदार भूमिगत