जयपुर सहित कई जिलों में बारिश : अलवर, जोधपुर, अजमेर, चूरू सहित कई जिलों में गिरे ओले, 4 अप्रैल तक जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर

बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे

जयपुर सहित कई जिलों में बारिश : अलवर, जोधपुर, अजमेर, चूरू सहित कई जिलों में गिरे ओले, 4 अप्रैल तक जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर

राजस्थान में मंगलवार को फिर मौसम बदला और राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश। आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में ओले भी गिरे। इससे तापमान में गिरावट आई और तेज गर्मी से राहत मिली।

जयपुर। राजस्थान में मंगलवार को फिर मौसम बदला और राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई। आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में ओले भी गिरे। इससे तापमान में गिरावट आई और तेज गर्मी से राहत मिली। जोधपुर, अलवर, अजमेर, चूरू, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ। श्रीगंगानगर में बिजली गिरने से तीन बच्चे झुलस गए। उनको बीकानेर के हायर सेंटर रेफर किया है। प्रदेश में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेस का असर अप्रैल के पहले सप्ताह में भी रहेगा। मौसम के इस बदलाव से दिन के तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और बादल छाने के साथ ही कहीं छितराई हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। देर रात तक जयपुर में बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। इससे गर्मी से भी राहत रही। जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार एक अप्रैल को उदयपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 2 अप्रैल को रात के समय जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी जिलों और आस-पास के क्षेत्र में आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ राज्य के ऊपर सक्रिय रहेंगे। अगला मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 3-4 अप्रैल को राज्य के कुछ भागों में सक्रिय रह सकता है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश हो सकती है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव