औरंगाबाद की 6 सीटों पर महागठबंधन की अग्निपरीक्षा, जातीय समीकरण से कटेगी जीत की फसल

कुटुंबा में दिख रहा त्रिकोणीय मुकाबला 

औरंगाबाद की 6 सीटों पर महागठबंधन की अग्निपरीक्षा, जातीय समीकरण से कटेगी जीत की फसल

औरंगाबाद जिले की छह सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। कुल 76 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2020 में सभी सीटें महागठबंधन ने जीती थीं, पर इस बार समीकरण बदले हैं। गोह, रफीगंज और कुटुंबा में त्रिकोणीय मुकाबले हैं। एनडीए के बागियों से स्थिति जटिल बनी है, जिससे कई सीटों पर कांटे की टक्कर संभावित है।

औरंगाबाद। औरंगाबाद की छह सीटों पर एनडीए और महागठबंधन की अग्निपरीक्षा है। जिले के औरंगाबाद, ओबरा, गोह, रफीगंज, कुटुंबा एवं नबीनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव हो रहा है। कुल 76 प्रत्याशी मैदान में हैं। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में कुल 79 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है। वर्ष 2015 के चुनाव में महागठबंधन को तीन एवं एनडीए को तीन सीट मिली थी। वर्ष 2020 के चुनाव में एनडीए का यहां खाता नहीं खुला था। सभी सीटों पर महागठबंधन ने कब्जा कर लिया था। दो सीट पर कांग्रेस एवं चार सीट पर राजद विजयी बना था।

हालांकि, इस बार चुनावी समीकरण अलग हो गया है। एनडीए के दो प्रत्याशी यहां बागी हो गए हैं। टिकट कटने से प्रत्याशी व उनके समर्थक नाराज रहे हैं। एनडीए से जदयू के दो, बीजेपी के दो, लोजपा से एक एवं हिंदुस्तानी आवागम मोर्चा से एक प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

दिग्गजों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला :

गोह विधानसभा में इस बार तीन दिग्गजों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा से डॉ. रणविजय कुमार, राजद से अमरेंद्र कुशवाहा एवं जन सुराज से सीताराम दुखारी चुनावी मैदान में डटे हैं। जदयू से तीन बार विधायक रहे डॉ. रणविजय के भाजपा से आने के कारण एनडीए के कार्यकर्ता एकजुट हैं। यहां राजनीति किस करवट बैठेगी कहना मुश्किल हो गया है।

Read More Delhi-NCR के बाद अब इस राज्य की जहरीली हुई हवा, 300 के पार पहुंचा AQI, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

रफीगंज में रोचक दिख रहा मुकाबला :

Read More पीएम मोदी ने श्रीलंका में "तूफान दितवा" से हुई तबाही पर दुख और संवदेना व्यक्त की

रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला रोचक हो गया है। चुनाव से पहले लोजपा रामविलास में रहे प्रमोद कुमार सिंह के टिकट मिलने से पार्टी कार्यकर्ता नाराज हैं। विरोध कर रहे हैं। राजद से डॉ. गुलाम शाहिद चुनावी जंग में हैं। यहां मुकाबला को रोचक बनाने में जन सुराज के विकास कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह मैदान में हैं। रफीगंज से कुल 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

Read More संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक का आयोजन, विपक्ष ने प्रमुखता से उठाया एसआईआर का मुद्दा

आसान नहीं जीत, 15 प्रत्याशी मैदान में :

औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से इस बार 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। भाजपा से त्रिविक्रम नारायण सिंह एवं कांग्रेस से आनंद शंकर सिंह के अलावा जन सुराज से नंदकिशोर यादव मैदान में हैं।

सांसद लवली आनंद के पुत्र भी मैदान में :

नबीनगर को मिनी चितौड़गढ़ कहा जाता है। यहां इस बार मुकाबला रोचक दिख रहा है। जदयू ने सांसद लवली आनंद के पुत्र शिवहर से विधायक चेतन आनंद को टिकट दिया है। राजद ने यहां से अमोद चंद्रवंशी को टिकट दिया।

चुनावी रण में पूर्व मंत्री के पुत्र ऋषि भी :

ओबरा विधानसभा में पूर्व मंत्री कांति सिंह के पुत्र ऋषि कुमार दूसरी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां लोजपा के टिकट पर डॉ. प्रकाश चंद्र एनडीए के उम्मीदवार हैं। यहां जन सुराज से सुधीर शर्मा एवं बसपा से संजय कुमार प्रत्याशी हैं। यहां से सबसे अधिक कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं।

कुटुंबा में दिख रहा त्रिकोणीय मुकाबला :

कुटुंबा विधानसभा सीट आरक्षित है। यहां इस बार चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गया है। कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। जदयू से पूर्व विधायक ललन भुइयां इस बार हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्यूलर के टिकट पर मैदान में हैं। ये कांग्रेस विधायक राजेश कुमार के सामने खड़े हैं। यहां से इस बार एनडीए ने ललन भुइयां पर भरोसा जताया है। राजेश कुमार वर्ष 2015 एवं 2020 में चुनाव जीत चुके हैं। श्यामबली पासवान को जन सुराज पार्टी ने टिकट दिया है। त्रिकोणीय मुकाबला होने का आसार हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

बहू को बेटी मान किया कन्यादान, जोशी परिवार ने पेश की अनूठी मिसाल बहू को बेटी मान किया कन्यादान, जोशी परिवार ने पेश की अनूठी मिसाल
पुत्र ने कहा था कि उसके न रहने पर उसकी पत्नी का अच्छा रिश्ता देखकर फिर से घर बसा देना। ...
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस : मुख्यमंत्री ने किया प्रतीकात्मक झण्डा ग्रहण, कहा- यह दिवस जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर
भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक पल, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 30 साल पूरे होने पर शाहरुख खान और काजोल ने राज-सिमरन की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण
इंडिगो के बिगड़े हालात तो सरकार ने उठाया ठोस कदम, डीजीसीए ने पायलट के संबंधी नियमों में किया बदलाव
प्रोफेशनल कांग्रेस राजस्थान की संरक्षक सदस्यों की सूची घोषित, नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं
जयपुर का रहने वाला JEE स्टूडेंट सीकर में लापता, पुलिस जांच जारी
थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय स्कैम के खिलाफ कार्रवाई : 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की संपत्ति जब्त, अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा- सरकार संदिग्धों पर करेगी कानूनी कार्रवाई