शिवहर परिवार की विरासत संभालने चुनावी समर में उतरे नवनीत झा : राजद के टिकट पर आजमा रहे अपनी किस्मत, खुद को साबित करने की भी चुनौती

खुद को साबित करने की भी चुनौती

शिवहर परिवार की विरासत संभालने चुनावी समर में उतरे नवनीत झा : राजद के टिकट पर आजमा रहे अपनी किस्मत, खुद को साबित करने की भी चुनौती

बिहार में दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव में शिवहर जिले की एक मात्र सीट शिवहर से राष्टीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी नवनीत झा अपने परिवार की रानीतिक विरासत को आगे ले जाने के लिए चुनावी अखाड़े में ताल ठोक रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता नवनीत झा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

पटना। बिहार में दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव में शिवहर जिले की एक मात्र सीट शिवहर से राष्टीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी नवनीत झा अपने परिवार की रानीतिक विरासत को आगे ले जाने के लिए चुनावी अखाड़े में ताल ठोक रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता नवनीत झा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं जनता दल यूनाईटेड ने यहां सीतामढ़ी के चिकित्सक डॉ. वरुण कुमार की पत्नी डॉक्टर श्वेता गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। 

जदयू से बागी पूर्व विधायक मोहम्मद सरफुद्दीन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में लगे हुए है।  शिवहर विधानसभा क्षेत्र राजद उम्मीदवार नवनीत झा के दादा और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुनाथ झा का गढ़ रहा है। रघुनाथ झा ने यहां 1972 से लगतार 1995 तक लगातर छह बार जीत का परचम लहराया था। वह गोपालगंज के सांसद भी रहे हैं। वहीं रघुनाथ झा के पुत्र अजीत झा ने यहां दो बार जीत हासिल की है। पूर्व विधायक मोहम्मद सरफुद्दीन यहां दो बार वर्ष 2010 और 2015 में जीत दर्ज कर चुके हैं।  वर्ष 2020 के चुनाव में पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह की पत्नी और शिवहर की सांसद लवली आनंद के पुत्र राजद प्रत्याशी चेतन आनंद ने जदयू उम्मीदवार मोहम्मद सरफुद्दीन को चुनावी अखाड़े में मात दे दी थी। इस बार चेतन आनंद नवीनगर से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

खुद को साबित करने की भी चुनौती
शिवहर विधानसभा सीट से जहां राजद उम्मीदवार नवनीत झा पर परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने के साथ ही खुद को साबित करने की भी चुनौती भी है। वहीं जदयू उम्मीदवार श्वेता गुप्ता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहारे चुनावी नैया पार करने की आशा है। देखना दिलचस्प होगा शिवहर के चुनावी संग्राम में कौन बाजी अपने नाम करता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना