बिहार में जंगलराज अब बना इतिहास, राजग सरकार विकास और नवाचार से बना रही नए कीर्तिमान : अमित शाह

राजद-कांग्रेस वाले लोग राम मंदिर के विरोधी 

बिहार में जंगलराज अब बना इतिहास, राजग सरकार विकास और नवाचार से बना रही नए कीर्तिमान : अमित शाह

सीतामढ़ी में रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार में राजग सरकार ने जंगलराज को इतिहास बना दिया है और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने बेलसंड के स्वतंत्रता सेनानियों का स्मारक बनाने की घोषणा की। शाह ने राजद-कांग्रेस पर राम मंदिर और छठी मैया के अपमान का आरोप लगाया।

सीतामढ़ी। केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में जंगलराज इतिहास बन चुका है और राज्य में विकास के नए कीर्तिमान बन रहे हैं। शाह ने सीतामढ़ी जिले में राजग प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुये कहा कि राजग की सरकार में जंगलराज इतिहास बन चुका है, अब राज्य में में इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन से विकास के नए कीर्तिमान बन रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बेलसंड का आजादी के आंदोलन में बहुत बड़ा योगदान था। बेलसंड के 24 स्वतंत्रता सेनानियों को अंग्रेजों ने काला पानी की सजा दी थी। उन्होंने कहा कि लालू एंड कंपनी ने उन्हें भुला दिया है। उन्होंने कहा कि राजग सरकार इन 24 स्वतंत्रता सेनानियों का स्मारक बनाएगी।
 
राजद-कांग्रेस वाले लोग राम मंदिर के विरोधी :
 
शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपमान करते-करते अब छठी मैया का अपमान कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब-जब इन लोगों ने मोदी मोदी का अपमान किया है, जनता ने उसका जवाब उन्हें हराकर दिया है। आने वाले चुनाव में सीतामढ़ी वालों को इसे याद रखना है। उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस वाले लोग राम मंदिर के विरोधी हैं। मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाया। अब हम सीता जी का भव्य राम मंदिर बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन सीतामढ़ी में सीता माता के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उसी दिन सीतामढ़ी से लेकर अयोध्या तक वंदे भारत ट्रेन भी चालू कर दिया जायेगा। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे-राहुल गांधी ने सीआईएसएफ को स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं : सतर्कता से देश के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हो रही सुनिश्चित, असंख्य जिंदगियों को संकट के समय बचाया जा सका खड़गे-राहुल गांधी ने सीआईएसएफ को स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं : सतर्कता से देश के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हो रही सुनिश्चित, असंख्य जिंदगियों को संकट के समय बचाया जा सका
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर जवानों को बधाई। सीआईएसएफ पिछले...
ओलंपिक गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य : 1900 के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, टी-20 विश्व कप जिताने के बाद अब 2028 ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर नजर
बिटकॉइन माइनिंग में 16 प्रतिशत मुनाफे का झांसा : 244 लोगों से की 10 करोड़ की ठगी, 3 ठग गिरफ्तार
खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की जयपुर में बड़ी कार्रवाई, अमूल ब्रांड की डेढ़ लाख किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री को किया नष्ट
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवती की मौत : बाइक चालक घायल, जानें पूरा मामला 
आज का भविष्यफल     
आरपीए में जनसुनवाई : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहाटकर ने 60 परिवाद सुने, 40 नए मामले शामिल