बिहार विधानसभा के दूसरे फेज का मतदान : दूसरे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त, 122 सीटों पर 11 को मतदान, नवरत्नों से लेकर स्टार कैंडिडेट्स की किस्मत का होगा फैसला

कुछ बूथों पर बदला वोटिंग समय 

बिहार विधानसभा के दूसरे फेज का मतदान : दूसरे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त, 122 सीटों पर 11 को मतदान, नवरत्नों से लेकर स्टार कैंडिडेट्स की किस्मत का होगा फैसला

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। कुल 1302 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 136 महिलाएं शामिल हैं। 3.7 करोड़ मतदाता 45,399 बूथों पर वोट डालेंगे। मतदान खत्म होने के बाद मतगणना 14 नवंबर को होगी। भारत-नेपाल सीमा 11 नवंबर तक सील रहेगी।

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की 20 जिलों की 122 सीटों पर चुनाव प्रचार खत्म हो गया। इन सीटों पर वोटिंग 11 नंवबर को होगी। सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। चुनाव आयोग ने 14 नवंबर को मतगणना की तारीख तय की है। बिहार में दूसरे चरण के मतदान से पहले भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। भारत-नेपाल बॉर्डर को 11 नवंबर की रात तक सील कर दी गई है। इस दौरान सीमा पर लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

दूसरे चरण की रण में 1302 प्रत्याशी :

बिहार में दूसरे चरण की रण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को सुबह सात बजे से मतदान होगा। इस चरण में 1302 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 136 महिलाएं, 1165 पुरुष और एक थर्ड जेंडर कैंडिडेट शामिल हैं। कुल 3,70,13,556 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 40,073 ग्रामीण और 5326 शहरी बूथ हैं।

20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान :

Read More महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा: सड़क दुर्घटना में पाँच लोगों की मौत, दो अन्य घायल

    गयाजी : (10 सीटें) बेलागंज, गया टाउन, बोधगया, टिकारी, शेरघाटी, बाराचट्टी (एससी), अतरी, इमामगंज (एससी), गुरुवा, वजीरगंज
    कैमूर : (4 सीटें)- चैनपुर, मोहनिया, भभुआ, रामगढ़
    रोहतास : (7 सीटें) नोखा, डेहरी, काराकाट, करगहर, सासाराम, चेनारी, दिनारा
    औरंगाबाद : (6 सीटें) गोह, ओबरा, नवीनगर, कुटुम्बा (एससी), औरंगाबाद, रफीगंज
    अरवल : (2 सीटें) अरवल, कुर्था
    जहानाबाद : (3 सीटें) जहानाबाद, मखदुमपुर (एससी), घोसी
    नवादा : (5 सीटें) हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर, वारसलीगंज, रजौली (एससी)
    भागलपुर : (7 सीटें) बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती (एससी), कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, नाथनगर
    बांका : (5 सीटें) बांका, अमरपुर, कटोरिया (एसटी), धोरैया (एससी), बेलहर
    जमुई : (4 सीटें) सिकंदरा (एससी), जमुई, झाझा, चकाई
    सीतामढ़ी : (8 सीटें) बेलसंड, बथनाहा (एससी), परिहार, सुरसंड, रीगा, सीतामढ़ी, रून्नीसैदपुर, बाजपट्टी
    शिवहर : (1 सीट) शिवहर
    मधुबनी : (10 सीटें) हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, मधुबनी, राजनगर, झंझारपुर, फुलपरास, लौकहा
    सुपौल : (5 सीटें) त्रिवेणीगंज (एससी), छातापुर, निर्मली, सुपौल, पिपरा
    पूर्णिया : (7 सीटें) अमौर, कसबा, बनमनखी (एससी), रूपौली, धमदाहा, पूर्णिया, बायसी
    अररिया : (6 सीटें) नरपतगंज, रानीगंज (एससी), फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी
    कटिहार : (7 सीटें) बरारी, कोढ़ा, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी
    किशनगंज : (4 सीटें) ठाकुरगंज, किशनगंज, बहादुरगंज, कोचाधामन (एससी)
    पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) : (12 सीटें) रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, हरसिद्धि, गोबिन्दगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पीपरा, मोतिहारी, मधुबन, चिरैया, ढाका
    पश्चिमी चंपारण (बेतिया) : (9 सीटें) वाल्मीकिनगर, रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया, बेतिया, सिकटा।

Read More शीतकालीन सत्र के पहले दिन पीएम मोदी ने की नए सभापति सी.पी. राधाकृष्णन की सराहना, कहा-सेवा, समर्पण और संयम व्यक्तित्व का सार

पहले फेज में भारी पड़ी महिलाएं :

Read More ईडी ने जारी किया मुख्यमंत्री पी. विजयन को कारण बताओ नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला? 

पहले चरण में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया। कुल मतदान प्रतिशत 65.08 फीसदी रहा। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 69.04 जबकि पुरुषों का 61.56 फीसद रहा। मीनापुर सीट पर सबसे ज्यादा 77.54 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस चरण में 9 मंत्रियों की किस्मत दांव पर :

इस चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कई मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, चकाई से सुमित कुमार सिंह, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, अमरपुर से जयंत राज, छातापुर से नीरज कुमार सिंह बबलू, बेतिया से रेणु देवी, धमदाहा से लेशी सिंह, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान और चैनपुर से जमा खान शामिल हैं।

महागठबंधन के इन स्टार चेहरों के लिए परीक्षा की घड़ी :

वहीं, दूसरे चरण में महागठबंधन की ओर से राजद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, कटिहार की कदवा सीट से कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, तथा भाकपा (माले) विधायक दल के नेता महबूब आलम उम्मीदवार हैं।

दूसरे फेज में एनडीए और महागठबंधन की कैंडिडेट लिस्ट को समझिए :

दूसरे चरण में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के भारतीय जनता पार्टी के 53 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। पहले चरण में भाजपा के 48 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है। जनता दल (यूनाइटेड) के 44, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 15, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के चार और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के छह उम्मीदवार भी दूसरे चरण में चुनावी मैदान में हैं। दूसरी ओर, महागठबंधन में राजद 72 सीटों, कांग्रेस 37 सीटों, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) 10 सीटों और अन्य सहयोगी दल पांच सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

सबसे छोटे और सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिए :

क्षेत्रफल के लिहाज से इस चरण का सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र भागलपुर (23.887 वर्ग किमी) है, जबकि सबसे बड़ा चैनपुर (1814.15 वर्ग किमी) है। मतदाताओं की संख्या के अनुसार मखदुमपुर में सबसे कम 2,47,574, और हिसुआ में सबसे अधिक 3,67,667 मतदाता हैं।

इन सीटों पर दोपहर 3, शाम 4 और शाम 5 बजे तक ही होगी वोटिंग :

दूसरे चरण में सर्वाधिक संवेदनशील विधानसभा क्षेत्रों और बूथ की पहचान की गई है। इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के सात बूथ पर मतदान अपराह्न तीन बजे तक, और 354 बूथ पर चार बजे तक होगा। बोधगया की 200 बूथ पर चार बजे तक और 106 बूथ पर शाम पांच बजे तक मतदान होगा। वहीं चैनपुर, रजौली, गोविंदपुर, सिकंदर, जमुई, झाझा और चकाई की सभी बूथों पर शाम चार बजे तक वोटिंग कराई जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण पर प्रदर्शन मामले की जांच की मॉनिटरिंग करें डीएसपी: हाईकोर्ट आरक्षण पर प्रदर्शन मामले की जांच की मॉनिटरिंग करें डीएसपी: हाईकोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट ने भरतपुर में सैनी समाज आरक्षण प्रदर्शन से जुड़ी एफआईआर की जांच की मॉनिटरिंग डीएसपी को सौंपी है।...
बैतूल आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, कैंप कोर्ट में 89 मामलों का निपटारा
कालवाड़ रोड पर बड़ी दुर्घटना टली : पानी की लाइन डालते समय टूटी सीएनजी पाइपलाइन
जयपुर पुलिस का ऑपरेशन: वज्र प्रहार में 1074 ठिकानों पर दी गई दबिश, 327 अपराधी गिरफ्तार
सैकड़ों मील दूर से आता था नशे का जखीरा : मणिपुर और झारखण्ड से सप्लाई करने वाले तस्कर गिरफ्तार,  21 किलो अफीम बरामद
हेमंत सोरेन एमपी-एमएलए कोर्ट के सामने हुए पेश
इजरायल से भारत को 40 हजार लाइट मशीन गनों की आपूर्ति शीघ्र