ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति

पोषण और जागरूकता

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही हैं। सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार खत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मी ग्रामीणों को लक्षणों और जांच के प्रति जागरूक कर रहे हैं, ताकि टीबी मुक्त जयपुर का संकल्प साकार हो सके।

जयपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर प्रथम जिले में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से मल्टी-ड्रग रेजिस्टेंट ट्यूबरकुलोसिस (एमडीआर-टीबी) से पीड़ित मरीजों को पोषण किट वितरित की जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को आवश्यक पोषण सहायता उपलब्ध कराकर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना तथा उपचार के दौरान बेहतर स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि टीबी उन्मूलन केवल दवा उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों को संतुलित और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना भी बेहद जरूरी है।

विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से टीबी रोगियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और पोषण सहायता प्रदान की जा रही है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार खत्री ने कहा कि एमडीआर-टीबी मरीजों के लिए नियमित उपचार के साथ पौष्टिक आहार अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिविरों के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक किया। विभाग का लक्ष्य जनसहभागिता और सतत प्रयासों के जरिए टीबी मुक्त जयपुर और टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित