पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रामगढ़ बांध क्षेत्र स्थित जमवाय माता मंदिर के पीछे एक साथ चार लेपर्ड नजर आने से श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। पहाड़ियों में घूमते लेपर्ड्स ने बंदरों का शिकार किया और शिकार मुंह में दबाकर जंगल की ओर जाते दिखे। पूरी घटना कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

जयपुर। राजधानी जयपुर के रामगढ़ बांध क्षेत्र स्थित जमवाय माता मंदिर के पीछे एक साथ चार लेपर्ड की मौजूदगी से श्रद्धालुओं और मंदिर प्रशासन में हलचल मच गई। मंदिर के पीछे स्थित पहाड़ी इलाके में लेपर्ड्स की गतिविधियां देखने के बाद लोगों ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चारों लेपर्ड पहाड़ियों में घूमते हुए दिखाई दिए। इसी दौरान उन्होंने बंदरों का शिकार भी किया। लेपर्ड पेड़ों और दीवारों पर फुर्ती से दौड़ते नजर आए तथा शिकार को मुंह में दबाकर पहाड़ी क्षेत्र की ओर जाते हुए देखे गए। अचानक इतने लेपर्ड्स के एक साथ दिखाई देने से मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में कुछ समय के लिए भय का माहौल बन गया। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार यह क्षेत्र पैंथरों की प्राकृतिक गतिविधियों वाला इलाका है, इसलिए लोगों को सतर्क रहते हुए वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए।

Tags: leopard

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लखनऊ अग्निकांड: कानपुर में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई, 48 प्रतिष्ठान सील लखनऊ अग्निकांड: कानपुर में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई, 48 प्रतिष्ठान सील
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काकादेव में एलन और महिंद्रा सहित 48...
टाउनशिप पॉलिसी-2024 में बड़े बदलाव, संयुक्त उपक्रमों और ईडब्ल्यूएस आवास को लेकर स्पष्टता
ईरान-अमेरिका के बीच दोबारा होगी बातचीत, पाकिस्तान बोला- यह एक छोटा-सा ब्रेक
जयपुर शहर कांग्रेस ने आयोजित किया ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम’, राहुल गांधी के कोटा भाषण का दिखाया वीडियो
बाजार में हरियाली ही हरियाली: सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान, निवेशकों की झोली में करोड़ों का मुनाफा
पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मोहन यादव और परिवार पर जमीन घोटाले के आरोप :  कांग्रेस ने उठाए सवाल, खेड़ा बोले- सरकार से इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद नहीं