निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित
अशोक कुमार असीजा को 19 जून को निलंबित किया गया था
राज्य सरकार ने निलंबित आरएएस अधिकारी अशोक कुमार असीजा के मुख्यालय में बदलाव किया। कार्मिक विभाग के आदेश अनुसार अब उनका निलंबन मुख्यालय जयपुर के स्थान पर संभागीय आयुक्त कार्यालय, उदयपुर। असीजा को 19 जून को निलंबित किया गया था।
जयपुर। राज्य सरकार ने निलंबित आरएएस अधिकारी अशोक कुमार असीजा के निलंबन काल के दौरान निर्धारित मुख्यालय में बदलाव किया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब उनका मुख्यालय कार्मिक सचिव कार्यालय, जयपुर के स्थान पर संभागीय आयुक्त कार्यालय, उदयपुर निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि अशोक कुमार असीजा को 19 जून को निलंबित किया गया था। निलंबन आदेश के बाद उनका मुख्यालय कार्मिक सचिव कार्यालय, जयपुर तय किया गया था, जिसे अब संशोधित करते हुए उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय कर दिया गया है।
कार्मिक विभाग के नवीन आदेश के अनुसार असीजा को निलंबन अवधि के दौरान निर्धारित मुख्यालय पर उपस्थित रहना होगा तथा सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
24 Jun 2026 19:02:46
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...

Comment List