घर के बाहर पहलवान पर चलाई गोलियां, बाइक सवार हमलावरों ने की हत्या

बाइक पर आए 2 हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

घर के बाहर पहलवान पर चलाई गोलियां, बाइक सवार हमलावरों ने की हत्या
कपूरथला में घर के बाहर बैठे पहलवान मनी की बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता के मुताबिक, मनी की किसी से दुश्मनी नहीं थी। पुलिस हमलावरों की तलाश और हत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

फगवाड़ा। कपूरथला में देर शाम घर के बाहर पहलवान मनी की 2 अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मनी को परिजन सिविल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनी शाम अपने घर के बाहर था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो युवकों ने उस पर गोलियां चला दीं। गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

सिविल अस्पताल में मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा कुश्ती का अभ्यास करता था और उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था। गोलीबारी की सूचना मिलने पर डीएसपी शीतल सिंह पुलिस टीम के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार के सदस्यों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के साथ हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वारदात के पीछे व्यक्तिगत रंजिश थी या कोई अन्य वजह। पुलिस का कहना है कि जांच और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Read More रस्सी पर लगाईं 8 क्लिप और रच दिया इतिहास, डॉगी का कमाल देख रह जाएंगे दंग

 

 

Read More खिलौनों से खेलने की उम्र में बनाया वर्ल्ड क्लास रिकॉर्ड, जानें 4 साल के बच्चे का कमाल

Tags: fired

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धामी के दौरे से पहले पुलिस का एक्शन, NSUI और युवा कांग्रेस नेता नजरबंद धामी के दौरे से पहले पुलिस का एक्शन, NSUI और युवा कांग्रेस नेता नजरबंद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे से पहले पुलिस ने एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के नेताओं को घरों में नजरबंद...
इंटरनेशनल मार्केट में तेजी का असर : सोना 900 रुपए महंगा, जानें चांदी की कीमत
देश में 2029 के बाद चुनाव होंगे भी या नहीं? गहलोत के बयान से हलचल
घर के बाहर पहलवान पर चलाई गोलियां, बाइक सवार हमलावरों ने की हत्या
ईरान को लेकर ट्रंप का दावा, बोले- युद्ध खत्म होने की दिशा में सकारात्मक संकेत
दिवाली के अगले दिन क्यों होती है गोवर्धन पूजा? मोदी ने बताया पर्व का संदेश
राजस्थान में सर्दी को लगा ब्रेक : 38 पार पहुंचा पारा, रातें भी तपने लगीं