भाजपा ने 36 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में बदले प्रभारी : संजय भाटिया बने राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रभारी, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा की कमान

कुलजीत चहल को राजस्थान में सह प्रभारी की जिम्मेदारी

भाजपा ने 36 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में बदले प्रभारी : संजय भाटिया बने राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रभारी, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा की कमान
संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राजस्थान प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल को हटाकर हरियाणा से राज्यसभा सांसद संजय भाटिया को नया प्रभारी बनाया है। कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह-प्रभारी होंगे। पंचायत चुनावों से पहले यह बदलाव अहम माना जा रहा है। पार्टी ने 36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में प्रभारी और 24 राज्यों में सह-प्रभारी नियुक्त किए।

नई दिल्ली। भाजपा आलाकमान ने राजस्थान संगठन की कमान बदलते हुए हरियाणा से राज्यसभा सांसद संजय भाटिया को राज्य का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है, उनके साथ कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को राजस्थान में सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अब तक राजस्थान प्रभारी रहे राधामोहन दास अग्रवाल को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। भाजपा का यह फैसला ऐसे समय आया हैए जब राजस्थान में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो रही हैं। नई नियुक्ति के साथ पार्टी ने प्रदेश संगठन को नई दिशा देने और चुनावी तैयारियों को गति देने का संकेत दिया है। बुधवार को जारी सूची में भाजपा ने 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों तथा 24 राज्यों में सह-प्रभारियों के नामों का ऐलान किया।

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा की कमान

भाजपा ने मध्य प्रदेश में बिप्लब कुमार देव को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने कई अन्य राज्यों में भी प्रभारियों को बदलकर संगठनात्मक स्तर पर नई टीम तैयार की है। नई सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को दो राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में उनके साथ सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है।

पंजाब में सतीश पूनिया, यूपी में विनोद तावड़े

Read More आरोप लगाने से पहले कांग्रेस का इतिहास पढ़ें राहुल गांधी : अपनी पार्टी के बारे में भी उन्हें कुछ नहीं पता, सुधांशु ने कहा- उनका बयान देश की राजनीति के प्रति अज्ञानता का उदाहरण

पंजाब में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी और अलका गुर्जर को सह-प्रभारी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह-प्रभारी बनाया गया है। महाराष्टÑ में बैजयंत जय पांडा को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावडे और कमलजीत सहरावत सह-प्रभारी होंगे। दिल्ली में डॉ. विनय सहस्रबुद्धे को प्रभारी नियुक्त किया गया है। जामयांग त्सेरिंग नामग्याल और दर्शनाबेन जरदोश को सह-प्रभारी बनाया गया है।

Read More भारत अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने वाला देश, मोदी ने कहा- हमारा विकास तेज गति वाला

झारखंड, गोवा और अन्य राज्यों में भी बदलाव

Read More यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस बनी आग का गोला: 9 यात्रियों की मौत, सीएम योगी ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

झारखंड में गजेंद्र पटेल प्रभारी और सौरभ सिंह और निवेदिता सह-प्रभारी होंगे। गोवा में भारती पवार को प्रभारी और अनिल एंटनी को सह-प्रभारी, केरल में एम. नागराजा को प्रभारी, एम. वेंकटेशन को सह-प्रभारी बनाया गया है। लद्दाख में राजकुमार भाटिया और लक्षद्वीप में जॉर्ज कुरियन को प्रभारी बनाया है।

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

जेडीए का अतिक्रमण पर बुलडोजर : 8 करोड़ की सरकारी जमीन कराई मुक्त, 5300 वर्गगज भूमि से हटाए टीनशेड बाउंड्रीवाल जेडीए का अतिक्रमण पर बुलडोजर : 8 करोड़ की सरकारी जमीन कराई मुक्त, 5300 वर्गगज भूमि से हटाए टीनशेड बाउंड्रीवाल
जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने मोहगुपुरा-रेनवाल क्षेत्र में कार्रवाई कर करीब 8 करोड़ रुपए की 5300 वर्गगज सरकारी भूमि अतिक्रमण...
जमुई के बाद समस्तीपुर में बालिका से कथित छेड़खानी का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
निकाय चुनाव : भीतरघात की तलाश में कांग्रेस, अब जिलों से मांगा हिसाब
अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बयान: 'ग्लोबल सिस्टम हो चुका है खराब', भारत-पाकिस्तान के तनाव को सुलझाने में नाकाम
अलनीनो से निपटने के लिए साझा प्रयास की जरूरत
गांव की सरकार का आरक्षण आज तय : 14,403 सरपंच और 1.30 लाख वार्ड पंचों की लॉटरी, उपखंड स्तर पर खुलेगा आरक्षण का पिटारा
यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस बनी आग का गोला: 9 यात्रियों की मौत, सीएम योगी ने की आर्थिक सहायता की घोषणा