चुनाव आयोग से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल : खड़गे के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, रिजिजू ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की अपमानजनक भाषा

मोदी को लेकर दिया था एक विवादित बयान

चुनाव आयोग से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल : खड़गे के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, रिजिजू ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की अपमानजनक भाषा
भाजपा के उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने किरण रिजिजू के नेतृत्व में चुनाव आयोग से मुलाकात कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री मोदी पर दिए विवादित बयान की शिकायत की। निर्मला सीतारमण सहित कई नेता शामिल रहे। भाजपा ने इसे अपमानजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की, जबकि खड़गे का बयान तमिलनाडु में दिया गया था।

नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधमंडल ने बुधवार को यहां चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को लेकर शिकायत की तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा प्रतिनिधिमंडल में रिजिजू के अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और ओम पाठक और कई अन्य नेता शामिल थे। 

चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद रिजिजू ने कहा, आज भाजपा के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाक़ात की। हम भारी मन के साथ इन अधिकारियों मिले। आम तौर पर हम चुनावी प्रक्रिया से जुड़े खास मामलों को लेकर ही निर्वाचन आयोग से संपर्क करते हैं,  लेकिन, आज हमारे प्रतिनिधिमंडल के यहां आने का मुख्य कारण कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की गयी अपमानजनक भाषा है।

गौरतलब है कि खड़गे ने तमिलनाडु में मंगलवार को मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, ये अखिल भारतीय अन्ना द्रमुड़ मुन्नेत्र कषगम (अन्ना द्रमुक) के लोग, जो खुद अन्नादुरई की तस्वीर लगाते हैं, वे मोदी के साथ कैसे जा सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं। उनकी पार्टी समानता और न्याय में भरोसा नहीं करती है। ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।

 

Read More अमेरिकी हेलीकॉप्टर नष्ट होने और हमलों के बावजूद समझौता अब भी संभव, ईरान से समझौते को लेकर और क्या बोले ट्रंप

Tags: kharge

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल