भाजपा ने 10 साल में आप नेताओं पर दर्ज किए 200 झूठे मामले : एक रुपया भी नहीं हुआ बरामद, आतिशी ने कहा- विफलताओं को छिपाने के लिए ध्यान भटकाने की रणनीति अपना रही भाजपा

भाजपा को वोट क्यों दिया है

भाजपा ने 10 साल में आप नेताओं पर दर्ज किए 200 झूठे मामले : एक रुपया भी नहीं हुआ बरामद, आतिशी ने कहा- विफलताओं को छिपाने के लिए ध्यान भटकाने की रणनीति अपना रही भाजपा

पिछले 10 साल में ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग और दिल्ली पुलिस ने आप नेताओं के खिलाफ 200 से अधिक झूठे मामले दर्ज किए हैं, लेकिन आज तक एक भी रुपया बरामद नहीं हुआ है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने कहा कि पिछले 10 साल में केंद्र की जांच एजेंसियों ने उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ 200 से अधिक झूठे मामले दर्ज किये हैं, लेकिन एक रुपया भी बरामद नहीं हुआ। आतिशी की यह प्रतिक्रिया उस समय आई, जब दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण से संबंधित कथित भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ के लिए आज भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) के समक्ष पेश हुए।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग और दिल्ली पुलिस ने आप नेताओं के खिलाफ 200 से अधिक झूठे मामले दर्ज किए हैं, लेकिन आज तक एक भी रुपया बरामद नहीं हुआ है। आप नेता ने भाजपा पर दिल्ली में अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए ध्यान भटकाने की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा पूरी दिल्ली में लंबे समय तक बिजली कटौती हो रही है, घरों में पानी की कमी है और सड़कें जलमग्न हैं। लेकिन इन मुद्दों को हल करने के बजाय, भाजपा जनता को गुमराह करने के लिए फर्जी मामले चलाने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग इस बात पर पश्चाताप कर रहे हैं कि उन्होंने भाजपा को वोट क्यों दिया है।

 

Tags: aap

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ चर्चा में प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं। जयराम रमेश ने...
झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष 
जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित, यूसुफ पेजेशकियन ने किया चोटिल होने की खबरों का खंडन 
पीएम मोदी का केरल-तमिलनाडु दौरा: 16,450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास, नई रेल सेवाओं को दिखाएंगे हरी झंडी
असर खबर का - धरतीपुत्रों का इंतजार समाप्त, 25 से होगी फसलों की खरीद
LPG की कमी पर राज्यसभा में चर्चा की मांग, भाकपा सांसद संदोष कुमार ने दिया कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस