भाजपा ने पूर्वांचल के लोगों को गाली देकर किया अपमानित किया, संजय सिंह ने कहा- भाजपा के प्रवक्ता पूरे देश के सामने चैनल पर देते है गाली

दिल्ली में छठ बनाने के लिए हमें संघर्ष करने पड़ते थे

भाजपा ने पूर्वांचल के लोगों को गाली देकर किया अपमानित किया, संजय सिंह ने कहा- भाजपा के प्रवक्ता पूरे देश के सामने चैनल पर देते है गाली

झा ने कहा कि भाजपा के सबसे बड़े प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राष्ट्रीय चैनल पर मुझे गंदी-गंदी गालियां दीं, क्योंकि मैं पूर्वांचल से आता हूं।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर पूर्वांचल समाज के लोगों को गाली देकर अपमानित किया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने पूर्वांचलियों को गाली देने, धमकाने और रोहिंग्या कहकर अपमानित करने का अभियान चला रखा है। हमने देखा कि देश की संसद में भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश बिहार के लोगों को रोहिंग्या और बंगलादेशी कहा। उत्तर प्रदेश, बिहार के लोगों को गाली देने का भाजपा का पुराना इतिहास है। दिल्ली में छठ बनाने के लिए हमें संघर्ष करने पड़ते थे। अब सारी सीमाएं पार करते हुए भाजपा के प्रवक्ता ने पूरे देश के सामने राष्ट्रीय चैनल पर ''आप के विधायक ऋतुराज झा को गाली दी। सिंह ने कहा कि ऋतुराज झा मैथिली ब्राह्मण समाज से आते हैं। मैथिली भाषा का एक अलग स्थान है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वांचल के लोग अपने परिश्रम से दिल्ली को बनाते हैं और भाजपा के नेता इन्हीं लोगों को गाली दे रहे हैं। मैं भाजपा नेता मनोज तिवारी से पूछता हूं कि मैथिली-ब्राह्मण समाज के एक निर्वाचित विधायक को गाली दी गई है और वो कहां छिपे हैं? मनोज तिवारी इस पर कुछ क्यों नहीं बोलते? अब उनके मन में पूर्वांचल का सम्मान कहां गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा में जितने उप्र, बिहार, पूर्वांचल के नेता हैं यह उनके लिए परीक्षा की घड़ी है। कम से कम वो इतने बड़े अपमान के विरोध में एक शब्द तो बोलें। अपने मुंह से थोड़ी तो आवाज निकालें। यह बात ठीक नहीं है। हम लोग यहां आकर मेहनत करते हैं। क्या हम लोग अपना खून-पसीना बहाकर दिल्ली और देश के बड़े-बड़े शहरों को इसलिए बनाते हैं कि भाजपा के नेता हमें गाली दें? इस अपमान के विरोध में आम आदमी पार्टी पूरी दिल्ली में जबरदस्त प्रदर्शन करेगी। झा ने कहा कि भाजपा के सबसे बड़े प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राष्ट्रीय चैनल पर मुझे गंदी-गंदी गालियां दीं, क्योंकि मैं पूर्वांचल से आता हूं। भाजपा का यह रोज का काम हो गया है। इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष हमें कभी रोहिंग्या, तो कभी बंगलादेशी कहते हैं। इन लोगों ने शाहदरा में सिर्फ पूर्वांचल के लोगों का वोटर लिस्ट से नाम काटने का काम किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत