हार की बौखलाहट से हिंसा पर आई भाजपा, अरविंद केजरीवाल ने कहा - बुरी तरह चुनाव हार रही है भाजपा

चुनाव आयोग आंख मूंदकर कब तक बैठा रहेगा

हार की बौखलाहट से हिंसा पर आई भाजपा, अरविंद केजरीवाल ने कहा - बुरी तरह चुनाव हार रही है भाजपा
भाजपा के गुंडों ने आप विधायक महेंद्र गोयल पर हमला किया। क्या भाजपा अब आप नेताओं की हत्या करवा कर सत्ता हथियाएगी। चुनाव आयोग आंख मूंदकर कब तक बैठा रहेगा। 

नई दिल्ली। दिल्ली आम आदमी पार्टी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अपनी हार से बौखलाई भारतीय जनता पार्टी अब हिंसा पर उतर आई है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रिठाला विधानसभा से पार्टी के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार महेंद्र गोयल पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि दिल्ली में भाजपा बुरी तरह चुनाव हार रही है। बौखलाहट में ये लोग अब हिंसा पर उतर आए हैं। रिठाला से हमारे विधायक महेंद्र गोयल पर हमले की हम निंदा करते हैं। आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी एक्स पर लिखा कि हार से बौखलाई भाजपा अब आप नेताओं की हत्या करवाने पर उतारू है। भाजपा अब चुनाव जीतने के लिए खून बहाने पर उतर आई है। भाजपा के गुंडों ने आप विधायक महेंद्र गोयल पर हमला किया। क्या भाजपा अब आप नेताओं की हत्या करवा कर सत्ता हथियाएगी। चुनाव आयोग आंख मूंदकर कब तक बैठा रहेगा। 

दिल्ली की जनता 5 फरवरी को इस गुंडागर्दी का करारा जवाब देगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भाजपा अपनी तय हार से बौखलाहट में अब आप नेताओं पर जानलेवा हमले करवा रही है। गोयल पर भाजपा के गुंडों द्वारा किया गया हमला इसका जीता-जागता प्रमाण है कि भाजपा गुंडागर्दी के जरिए सत्ता पर काबिज होना चाहती है, लेकिन दिल्ली के लोग इनकी गुंडागर्दी से नहीं डरेंगे और 5 फरवरी को झाड़ू का बटन दबाकर करारा जवाब देंगे। आप सांसद संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल्ली में भाजपा बुरी तरह हार रही है। बौखलाहट में मार पीट पर उतर आई है। रिठाला से आप विधायक महेंद्र गोयल पर भाजपा के गुंडों ने हमला किया। कहां सो रहा है चुनाव आयोग?

Tags: kejriwal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका की लेबनान-इजरायल के बीच प्रारूप समझौते की घोषणा : हिजबुल्लाह को रखा बाहर, शांति और सुरक्षा की दिशा में बताया पहला कदम अमेरिका की लेबनान-इजरायल के बीच प्रारूप समझौते की घोषणा : हिजबुल्लाह को रखा बाहर, शांति और सुरक्षा की दिशा में बताया पहला कदम
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अमेरिका की मध्यस्थता में लेबनान और इजरायल के बीच एक प्रारूप समझौते की...
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोना और चांदी नई ऊंचाई पर पहुंचे, जानें क्या है भाव  
राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की आस्था से किया खिलवाड़, कांग्रेस ने कहा- मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे की डिलीट की रिकॉर्डिंग
राजस्थान विधिक माप विज्ञान नियमों में होंगे बदलाव, सरकार ने मांगे सुझाव
प्रदेश में मानसून की एंट्री की तारीख नहीं, जुलाई और अगस्त की बारिश तय करती है पूरा सीजन
राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : भर्ती व प्राथमिकता मांगों को लेकर आंदोलन, जयपुर में सफाई व्यवस्था प्रभावित
UP में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दांव, पीडीए की काट के लिए अपनाया ओबीसी फॉर्मूला