दिल्ली में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा : चारों ओर बिखरा देशभक्ति का जलवा, लोगों में देखने को मिला जोश

देशभक्ति के नारों की गूंज रहे थे

दिल्ली में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा : चारों ओर बिखरा देशभक्ति का जलवा, लोगों में देखने को मिला जोश

सड़क के दोनों ओर, इमारतों की छतों पर, दुकानों के सामने, और लोगों के हाथों में तिरंगे ही तिरंगे लहरा रहे थे। हर ओर देशभक्ति के नारों की गूंज रहे थे। 

नई दिल्ली। राष्ट्र ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान और देशभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से  सांसद प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में चांदनी चौक में तिरंगा यात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता शामिल हुए। यह यात्रा ऐतिहासिक लालकिले की प्राचीर के नीचे से फतेहपुरी तक निकाली गयी। इस तिरंगा यात्रा  में शामिल लोगों में देशभक्ति का जोश और उमंग देखने को मिला। चारों ओर लहराते तिरंगों की छटा से पूरा वातावरण अछ्वुत और प्रेरणादायी बना हुआ था। सड़क के दोनों ओर, इमारतों की छतों पर, दुकानों के सामने, और लोगों के हाथों में तिरंगे ही तिरंगे लहरा रहे थे। हर ओर देशभक्ति के नारों की गूंज रहे थे। 

यात्रा में न केवल व्यापारी वर्ग ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, बल्कि बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, कामगारों और स्थानीय निवासियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी के चेहरों पर देश के प्रति गर्व, आत्मसम्मान और एकता की झलक साफ दिखाई दे रही थी। सजे-धजे बैंड, ढोल-ताशे, शहनाई और तुरही की धुनें पूरे मार्ग में देशभक्ति की लहर उत्पन्न कर रही थीं। यात्रा चांदनी चौक की ऐतिहासिक गलियों से गुजरती हुई आगे बढ़ी, और रास्ते में अनेक स्थानों पर स्थानीय व्यापारिक संगठनों और आरडब्ल्यूए द्वारा फूलों की वर्षा और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया।
पूरे मार्ग में 'हर गली-हर मोहल्ला, हर दिल में तिरंगा लहराएं, 'हर घर तिरंगा-हर दुकान तिरंगा, 'तिरंगा आन भारत की-तिरंगा शान भारत की तथा 'भारतीय सामान-हमारा स्वाभिमान जैसे सशक्त और प्रेरणादायी नारों से वातावरण लगातार गूंजता रहा। इस मौके पर खंडेलवाल ने कहा कि यह यात्रा मात्र एक शोभायात्रा नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गहरे सम्मान और अटूट निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'भारतीय सामान - हमारा स्वाभिमान अभियान को नयी ऊर्जा और गति प्रदान करने का एक महत्त्वपूर्ण और निर्णायक कदम भी है।

 

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प