भाजपा का राहुल गांधी पर हमला : अपने बयानों से लोकतंत्र को कर रहे हैं कमजोर, कहा- संवैधानिक संस्था पर बिना तथ्य के लगाए आरोप 

दमान करने का प्रयास करने वाले व्यक्ति की बनी हुयी है

भाजपा का राहुल गांधी पर हमला : अपने बयानों से लोकतंत्र को कर रहे हैं कमजोर, कहा- संवैधानिक संस्था पर बिना तथ्य के लगाए आरोप 

एक दशक से ज्यादा समय से गांधी की भारतीय राजनीति में छवि अराजक, बिना प्रमाण के संवैधानिक संस्थाओं को बदमान करने का प्रयास करने वाले व्यक्ति की बनी हुयी है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव आयोग को लेकर दिये गये बयान के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला किया और कहा कि वह अपने अपरिपक्व बयानों से लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी मुख्यालय में गांधी पर निशाना साधा और कहा कि एक दशक से ज्यादा समय से गांधी की भारतीय राजनीति में छवि अराजक, बिना प्रमाण के संवैधानिक संस्थाओं को बदमान करने का प्रयास करने वाले व्यक्ति की बनी हुयी है।

उन्होंने कहा कि जनता अब मान चुकी है कि गांधी अपरिपक्व, गैरजिम्मेदार और भारत के लोकतंत्र को कमजोर बनाने के लिए वक्तव्य देते हैं। उन्होंने कहा कि   गांधी ने संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर एक संवैधानिक संस्था पर बिना किसी तथ्य के आरोप लगाए हैं। इस वजह से यह कहना गलत नहीं होगा कि राहुल, अराजक तत्व, अब राहुल उर्फ विध्वंसक हो गए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि पूरा देश पूछ रहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) को यह अधिकार किसने दिया कि वे चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को खुलेआम धमकी दें। उन्होंने कहा कि गांधी को पूरा देश नेता प्रतिपक्ष कम और नेता अपरिपक्व ज्यादा मानने लगा है। 

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प