BJP का 20 हजार वाला दांव नहीं चलेगा! अखिलेश बोले- महिलाओं को ठगा, अब दिया चुनावी जुमला 

पैसा देने में आनाकानी की जा रही

BJP का 20 हजार वाला दांव नहीं चलेगा! अखिलेश बोले- महिलाओं को ठगा, अब दिया चुनावी जुमला 
यादव ने भाजपा के महिलाओं को 20 हजार रुपये देने के वादे को चुनावी जुमला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 10 साल में महिलाओं के 5 लाख रुपये के हक की अनदेखी की। अखिलेश ने कहा कि सपा सत्ता में आई तो महिलाओं को 40 हजार रुपये से शुरुआत कर हर साल राशि बढ़ाएगी।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक और जुमला उत्तर प्रदेश की महिलाओं को 20 हजार रुपये देने का है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा के पास चुनाव जीतने के लिए पैसे के सिवा कुछ नहीं बचा है। यह भी भाजपा की पाप की कमाई है, जिसे उत्तर प्रदेश की धर्मभीरू महिलाएं कभी नहीं लेंगी। यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जागरूक महिलाएं पूछ रही हैं कि जिन दूसरे राज्यों में महिलाओं को पैसे देने की घोषणा कर भाजपा ने चुनाव जीता था, वहां एक तरफ पैसा देने में आनाकानी की जा रही है और दूसरी तरफ महिलाओं से पैसा वापस मांगा जा रहा है। जो महिलाएं पैसा वापस नहीं कर पा रही हैं, उनके खिलाफ थाने-कचहरी, पुलिस और मुकदमों की निंदनीय कार्रवाई की जा रही है।  

उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार जिस 50 हजार रुपये सालाना देने की बात कर रही है, वह पैसा पिछले 10 वर्षों में भी दिया जा सकता था, लेकिन नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं के हक और अधिकार के हजारों करोड़ रुपये अपने प्रचार पर खर्च कर दिए और महिलाओं को ठेंगा दिखा दिया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि 50 हजार रुपये सालाना के हिसाब से भाजपा की भ्रष्ट सरकार ने पिछले 10 वर्षों में महिलाओं के हिस्से के पांच लाख रुपये खा लिए और अब केवल 20 हजार रुपये देने का जुमला परोसा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के जुमले वाले 15 लाख रुपये को छोड़ भी दें और चुनाव में लड़ता दिखने के लिए 20 हजार रुपये दे भी दे, तब भी जनता का भाजपा सरकार पर 4.80 लाख रुपये बकाया निकलता है। यादव ने कहा कि जनाक्रोश के डर से आज भाजपा के नेता, संगी-साथी, कार्यकर्ता, समर्थक और झंडे-बैनर तक डर के मारे भूमिगत हो गए हैं। यहां तक कि भाजपा से अब कोई टिकट भी नहीं लेना चाहता। मंदिर में चोरी और बच्चों पर हमले के बाद भाजपा के पास न तो नैतिकता बची है और न ही साहस। इसीलिए वह अब पैसे का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के हित में इससे आगे बढ़कर काम करेगी। उन्होंने कहा,''हम 40 हजार रुपये से शुरुआत करेंगे, जिसमें हर साल बढ़ोतरी होगी।''

 

Read More कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार: जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप में गंभीर खामी, प्रमाणित सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग

Tags: akhilesh

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर