राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
देश की बदहाली की सरकार को चिंता नहीं
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर अर्थव्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से आंखें मूंदने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार को इन समस्याओं की नहीं, बल्कि राहुल गांधी के विदेश में दिए बयानों और उन्हें मिल रही वैश्विक सुनवाई की चिंता है। भाजपा की प्रतिक्रियाओं पर खेड़ा ने तंज कसा।
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सरकार को देश की अर्थव्यवस्था की बदहाली, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी की चिंता ही नहीं है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख एवं राज्यसभा सदस्य पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार को देश की अर्थव्यवस्था की बदहाली, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी की नहीं , बल्कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इन मुद्दों पर बोलने और दुनिया के उनकी बात को सुनने को लेकर है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के लोग हर बार अपने बयानों और प्रतिक्रियाओं से खुद ही उजागर हो जाते हैं। खेड़ा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की विदेश यात्रा के दौरान दिये गये बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तीखी प्रतिक्रिया को लेकर यह टिप्पणी की।
Tags: rahul
Post Comment
Latest News
18 Nov 2026 18:34:43
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...

Comment List