केरल में प्रियंका गांधी को दिखाए काले झंडे : भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ लगाए नारे, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार
काफिला बिना रुके आगे बढ़ा
कोझिकोड। कांग्रेस महासचिव एवं वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को केरल के कोझिकोड में काले झंडे दिखाये। पुलिस ने बताया कि वाड्रा का काफिला जब तिरुवंबाडी के पास थम्बलमन्ना से गुजर रहा था, तब कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारे भी लगाये। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और बाद में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। काफिला बिना रुके आगे बढ़ गया।
रिपोर्टों के अनुसार, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वी. वी. श्रीहरि और महासचिव नितिन मधुसूदनन ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। कोझिकोड जिले में एक अन्य घटना में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कुट्टियाडी के पास केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला को काले झंडे दिखाया और प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने कुछ मिनटों के लिए मंत्री के काफिले का रास्ता रोक दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया।

Comment List