पाकिस्तान में नमाज के दौरान धमाका : 16 लोगों की मौत, विस्फोटकों से भरा वाहन दीवार से टकराया
विस्फोट के बाद गोलीबारी की खबरें भी मिलीं
खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में शुक्रवार की नमाज के दौरान मस्जिद में कार बम विस्फोट से 16 से अधिक लोगों की मौत और 50 से ज्यादा घायल हो गए। हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन को मस्जिद की बाहरी दीवार से टकरा दिया। धमाके के बाद गोलीबारी की भी खबर है। टीटीपी ने जिम्मेदारी से इनकार किया।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक मस्जिद में हुए कार बम विस्फोट में 16 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और 50 से अधिक लोग घायल हो गये। रिपोर्ट के अनुसार विस्फोटकों से भरा एक वाहन मस्जिद की दीवार से टकराने के बाद फट गया। उन्होंने कहा कि विस्फोट के बाद गोलीबारी की खबरें भी मिलीं। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले में शामिल होने से इनकार किया है।
विस्फोट से मस्जिद के बाहर गड्ढा हो गया, इमारत के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा और एक दीवार ढह गयी। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने वाहन को परिसर की बाहरी दीवार से टकरा दिया। घटना के समय मस्जिद में पुलिसकर्मी, उनके परिवार के सदस्य और अन्य नागरिक नमाज पढ़ रहे थे। यह मस्जिद पुलिस कार्यालयों के पास स्थित है।
Tags: blast
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Sep 2026 18:29:01
मनोचिकित्सा केन्द्र, जयपुर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित। विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अवसाद, चिंता, तनाव...

Comment List