बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन : सीने में हुआ था तेज दर्द, ‘कांटा लगा’ गाने से मिली थी रातोंरात प्रसिद्धि 

सोशल मीडिया पर लोग अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे 

बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन : सीने में हुआ था तेज दर्द, ‘कांटा लगा’ गाने से मिली थी रातोंरात प्रसिद्धि 

बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। वह 42 वर्ष की थी। बताया जा रहा है कि 27 जून की रात शेफाली को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। उनके पति पराग त्यागी उन्हें तुरंत मुंबई मे एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  

शेफाली जरीवाला का जन्म गुजरात में वर्ष 1982 में हुआ था। शेफाली शुरुआत से ही फिल्मी दुनिया का हिस्सा बनना चाहती थीं, इसलिए मौका मिलते ही वह अपने सपने पूरे करने के लिए गुजरात से मुंबई आ गईं। यहां आकर उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम और फिल्मों में काम भी किया। शेफाली ने वर्ष 2005 में सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सूचना प्रौद्योगिकी में मास्टर डिग्री हासिल की। अपने इंजीनियरिंग अध्ययन के दौरान उन्हें संगीत एल्बम में काम करने का अवसर मिला।

शेफाली जरीवाला ने 2002 में रिलीज हुए रीमिक्स गाना ‘कांटा लगा’ के म्यूजिक वीडियो से रातोंरात प्रसिद्धि हासिल की थी। इस गाने ने उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ का खिताब दिलाया और यह गाना उस समय लोगों कि जुबान पर था। उनके बोल्ड लुक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस गाने की सफलता के बाद शेफाली ने कई अन्य म्यूजिक वीडियोज, रियलिटी शोज, और फिल्मों में भी काम किया। शेफाली जरीवाला ने सलमान खान और अक्षय कुमार स्टारर वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी छोटी, लेकिन अहम भूमिका निभाई थी। इसी दौरान वर्ष 2004 में उन्होंने मीत ब्रदर्स वाले संगीत निर्देशक हरमीत सिंह से शादी की। यह शादी भी काफी चर्चित रही, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा वक्त नहीं चला और 2009 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद वर्ष 2014 में उन्होंने अभिनेता पराग त्यागी से शादी की।

शेफाली ने ‘नच बलिए 5’ और ‘नच बलिए 7’  में अपने पति, अभिनेता पराग त्यागी के साथ हिस्सा लिया। वर्ष 2019 में शेफाली ‘बिग बॉस 13’ में बतौर प्रतिभागी नजर आई, जहां उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। शेफाली के अचानक निधन की खबर ने मनोरंजन इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। 

Read More चुनाव सुधारों पर मायावती का बड़ा बयान, तीन अहम सुधारों की मांग

 

Read More राजस्थान के जिनेश कुमार जैन नई दिल्ली में समाज सेवा के लिए होंगे सम्मानित

Read More राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा : सात बसें व तीन कारें टकराईं, चार यात्रियों की दर्दनाक मौत मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा : सात बसें व तीन कारें टकराईं, चार यात्रियों की दर्दनाक मौत
मथुरा में मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब 4 बजे सात...
फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट गिरफ्तारी मामला : उदयपुर आईजी-एसपी हाईकोर्ट में पेश, 42 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट विवाद की एफआईआर पर फैसला सुरक्षित
1985 में दर्ज मुकदमे में अब मिली राहत, विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला
एसीबी की बड़ी कार्रवाई : रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार, योजना के बिल पास करने की एवज में ले रहा था घूस
100 करोड़ की ड्रग्स सामग्री जब्त : मुर्गी फार्म में लगाई गई थी फैक्ट्री, सप्लाई देते पकड़ा गया तस्कर
कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया