मोसाद के पूर्व एजेंट का साथ और 2 वैन... ऐसे ब्राजील से फरार हुए बोल्सोनारो!

ब्राजील से भागने की पूरी कहानी

मोसाद के पूर्व एजेंट का साथ और 2 वैन... ऐसे ब्राजील से फरार हुए बोल्सोनारो!
मोसाद के पूर्व एजेंट के साथ ब्राजील से फरार हुए फ्लावियो बोल्सोनारो! सीएनएन ब्राजील की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे फ्लावियो सड़क मार्ग से अर्जेंटीना पहुंचे और वहां से निजी विमान से मियामी रवाना हो गए। इस पूरे अभियान को 'ऑपरेशन अल्बा' नाम दिया गया था। ब्राजील पुलिस अब उनके फरार होने की जांच कर रही है।

ब्रासीलिया। ब्राजील के सांसद और पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे फ्लावियो बोल्सोनारो इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के एक पूर्व एजेंट के साथ देश से फरार हुए हैं। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया।  रिपोर्ट के अनुसार, बोल्सोनारो और उनका परिवार सड़क के रास्ते मंगलवार को अर्जेंटीना पहुंचीं। रिपोर्ट में बताया गया कि उन्होंने टैंक्रेडो नेवेस अंतरराष्ट्रीय पुल से अर्जेंटीना में प्रवेश किया, जो दक्षिण ब्राजील के फोज डो इगुआका को अर्जेंटीना के पुएर्तो इगुआज से जोड़ता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि सिक्योरिटी कैमरा में कैद वीडियो में दो वैन और उनके चालकों को देखा जा सकता है। एक चालक फोजा डो इगुआका के पूर्व पार्षद थे। दूसरा चालक उनका बेटा था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि मोसाद के लिए काम कर चुका एक पूर्व इजरायली खुफिया अधिकारी ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया से अर्जेंटीना पहुंचने में बोल्सोनारो के साथ था। रिपोर्ट के अनुसार, एजेंट 19 अक्टूबर को ब्राजील पहुंचा और बाद में उसी वैन में सफर किया जिसमें बोल्सोनारो सवार थे। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इस अभियान को आयोजित करने में उसकी कोई भूमिका थी या नहीं।

परिवार ने प्यूर्टो इगुआजू में एक गल्फस्ट्रीम जी400 प्राइवेट जेट में उड़ान भरी। अर्जेंटीना की चार्टर कंपनी 'बायरस फ्लाई' द्वारा संचालित यह विमान मियामी के ओपा-लोका एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट पर बुधवार तड़के पहुंचने से पहले ईंधन भरवाने के लिए इक्वाडोर के गुआयाकिल में रुका था। रिपोर्ट के अनुसार, इस अभियान को आंतरिक रूप से ऑपरेशन अल्बा नाम दिया गया था और इसकी योजना राष्ट्रपति चुनाव अभियान खत्म होने से पहले ही बना ली गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्राजील के जांचकर्ता इस बात की पड़ताल कर रहे थे कि क्या अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकारों से जुड़े लोगों ने इस अभियान में सहायता दी थी। इस अभियान में किसी भी सरकार की सीधी संलिप्तता की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

ब्राजील पुलिस ने बुधवार को बताया कि देश से बाहर जाते समय बोल्सोनारो के ब्राजीलियाई इमिग्रेशन चेकपॉइंट से गुजरने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। उनके देश छोडऩे से पहले, सुप्रीम फेडरल कोर्ट के जस्टिस एलेक्जेंड्रे डी मोरेस ने उन्हें अपने निजी और राजनयिक पासपोर्ट जमा करने का आदेश दिया था और उनके ब्राजील से बाहर जाने पर रोक लगा दी थी। सीएनएन ब्राजील के मुताबिक, संघीय पुलिस उनके देश छोड़ने की परिस्थितियों की जांच कर रही है और सुप्रीम कोर्ट से उनकी संपत्ति को फ्रीज करने की मांग कर सकती है।

Read More इजरायल में फंसा सत्ता का खेल! नेतन्याहू भी बहुमत से दूर, अब किसके हाथ आएगी बाजी?

Tags: bolsonaro

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आकार लेने लगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, बी-28 के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार; रेल मंत्री ने बेंगलुरु की आदित्य निर्माण इकाई में लिया जायजा आकार लेने लगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, बी-28 के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार; रेल मंत्री ने बेंगलुरु की आदित्य निर्माण इकाई में लिया जायजा
भारत की पहली बुलेट ट्रेन B-28 के निर्माण ने रफ्तार पकड़ ली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु स्थित...
ISRO को बड़ी सफलता, नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की पहली कक्षा उन्नयन प्रक्रिया पूरी
त्योहारों पर जयपुर जंक्शन की सुरक्षा बढ़ाई, रोलिंग क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू
एलीट मिस राजस्थान सीजन-13' का जयपुर ऑडिशन संपन्न, युवतियों ने रैंप पर दिखाई प्रतिभा
गोविंद देवजी मंदिर के महंत अंजनी कुमार गोस्वामी का निधन, धर्म जगत और श्रद्धालुओं में शोक की लहर
उज्जैन में दर्दनाक हादसा: होटल के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत, बचाने पहुंचे 2 की तबीयत बिगड़ी
जामड़ोली लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; तीन अन्य की तलाश जारी