इंडिगो के विमान में बम की धमकी : फ्लाइट में पेपर पर लिखा मिला ब्लास्ट, समय से पहले लैंडिंग

लोगों को सुरक्षा जांच के बाद सुरक्षित उतारा गया

इंडिगो के विमान में बम की धमकी : फ्लाइट में पेपर पर लिखा मिला ब्लास्ट, समय से पहले लैंडिंग

स्थानीय पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। विमान में सवार क्रू सदस्यों सहित कुल 237 लोगों को सुरक्षा जांच के बाद सुरक्षित उतारा गया।  

वाराणसी।  इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से हड़कंप हो गया। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस की टीमें तत्काल सक्रिय हो गईं। विमान के लैंड करने के बाद तुरंत गहन जांच शुरू कर दी गई। जांच के बाद हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुआ। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार इंडिगो की यह फ्लाइट वाराणसी पहुंच रही थी, तभी क्रू सदस्य को एक कागज का टुकड़ा मिला, जिस पर कुछ लिखा हुआ था। एयरपोर्ट प्रशासन तुरंत सतर्क हो गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड, आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) और स्थानीय पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। विमान में सवार क्रू सदस्यों सहित कुल 237 लोगों को सुरक्षा जांच के बाद सुरक्षित उतारा गया।  

फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विमान में सादे कागज के टुकड़े पर पेंसिल से ब्लास्ट लिखा हुआ मिला था। तलाशी के बाद विमान में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को निर्धारित समय से पहले ही लैंडिंग कराई गई थी। जांच के बाद कुछ मिला नहीं। कई घंटों तक चली गहन जांच के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया।

Tags: Flight

Post Comment

Comment List

Latest News

खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते जयपुर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। बुधवार को अबू धाबी, शारजाह और...
अमेरिका-इजराइल v/s ईरान: महायुद्ध का 5वां दिन; ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी पनडुब्बी का हमला, सौ लोगों की मौत, कई लोग लापता
योजनाओं का आमजन तक पहुंचे लाभ : विभाग में नवनियुक्त कार्मिकों के प्रशिक्षण पर भी दिया जोर, समित शर्मा ने अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश
वित्त विनियोग विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी : विभाग अब अनुमोदित बजट हेड की राशि का नियमानुसार कर सकेंगे प्रयोग, निर्देश जारी
डिस्टर्ब एरिया बिल को लेकर कांग्रेस की मोर्चा खोलने की तैयारी : जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, बिल का नेताआं ने किया विरोध
अमेरिकी ट्रेड कोर्ट का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिल सकता है अरबों डॉलर का टैरिफ रिफंड
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया तेलंगाना से प्रत्याशी