अफगानिस्तान बॉर्डर पर बमबारी से चौकियां तबाह : डूरंड लाइन पर युद्ध जैसे हालात, दोनों देशों के सुरक्षाबलों में गोलीबारी के कारण स्थिति तनावपूर्ण 

तोरखम बॉर्डर पर युद्ध जैसे हालात हो गए हैं

अफगानिस्तान बॉर्डर पर बमबारी से चौकियां तबाह : डूरंड लाइन पर युद्ध जैसे हालात, दोनों देशों के सुरक्षाबलों में गोलीबारी के कारण स्थिति तनावपूर्ण 

अफगान बलों को भारी तोपों से तीन पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाते और उनको तबाह करते हुए दिखाया गया है। इससे तोरखम बॉर्डर पर युद्ध जैसे हालात हो गए हैं।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों के बीच सीमा पर संघर्ष तेज हो रहा है। बीते 14 दिनों से दोनों देशों के सुरक्षाबलों में हो रही गोलीबारी के चलते स्थिति तनावपूर्ण है। डूरंड रेखा के पास तालिबान ने आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तानी चौकियों पर हमला किया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें अफगान बलों को भारी तोपों से तीन पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाते और उनको तबाह करते हुए दिखाया गया है। इससे तोरखम बॉर्डर पर युद्ध जैसे हालात हो गए हैं।

काबुल फ्रांटलाइन ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि गोलीबारी शुरू होने के बाद अफगान तालिबान बलों ने तोपों और दूसरे खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल किया। इसमें पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को नष्ट कर दिया गया। यह घटना डूरंड रेखा पर हुई, जो अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा है। इस झड़प से दोनों देशों के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों के और ज्यादा बिगड़ने की आशंका है। इस हालिया झड़प से ये भी साफ हो गया है कि तालिबान के पास आधुनिक हथियार मौजूद हैं और वह पाकिस्तान के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।

पाक सैनिकों की मौत!
इससे पहले सोमवार रात भी अफगान और पाकिस्तानी सेना में गोलीबारी हुई है। इसमें आठ पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर स्थिति लगातार बिगड़ रही है। दरअसल बॉर्डर पर निर्माण गतिविधियों को लेकर शुरू हुआ तनाव अब काफी ज्यादा बढ़ गया है। दोनों ओर से हल्की गोलीबारी अब भीषण संघर्ष में बदल रही है। अफगान-पाकिस्तान में तनाव का असर व्यापार पर भी हो रहा है। तोरखम बॉर्डर भी बीते 14 दिनों से बंद हैं। सीमा के पास दोनों तरफ नए निर्माणों के कारण हुए तनाव के बाद 21 फरवरी को सीमा बंद कर दी गई थी। इससे व्यापार भी रुका हुआ है। रविवार को बॉर्डर खोलने के लिए दोनों पक्षों में बैठक हुई थी लेकिन ये बेनतीजा रही।

 

Read More दिन में भी रात जैसी कड़ाके की सर्दी : अगले तीन दिन डेढ़ दर्जन जिलों में घना कोहरा, घटी हाईवे पर विजिबिलिटी

Tags: bombing

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा