जुबीन गर्ग के दोनों पीएसओ गिरफ्तार : बैंक खातों में मिला एक करोड़ का लेनदेन, धमकी मिलने के बाद सुरक्षा में लगे थे पुलिसकर्मी

जुबीन गर्ग की सुरक्षा में दोनों पुलिसकर्मियों को लगाया गया था

जुबीन गर्ग के दोनों पीएसओ गिरफ्तार : बैंक खातों में मिला एक करोड़ का लेनदेन, धमकी मिलने के बाद सुरक्षा में लगे थे पुलिसकर्मी
असम पुलिस की SIT ने दिवंगत गायक जुबीन गर्ग के दो निजी सुरक्षा अधिकारियों को बैंक खातों में संदिग्ध 1 करोड़ से अधिक लेनदेन के चलते गिरफ्तार किया। दोनों पहले निलंबित किए गए थे। जुबीन की 19 सितंबर को सिंगापुर में रहस्यमयी हालात में मौत हुई थी। एक एनआरआई भी जांच में सामने आया है।

सिलीगुडी। असम पुलिस की एसआईटी टीम ने दिवंगत गायक जुबीन गर्ग के दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नांदेश्वर बोरा और परेश बैश्य के रूप में की गई है। इन दोनों पीएसओ के बैंक खातों में एक करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। संगीतकार की मौत मामले में वांछित सिंगापुर स्थित एक एनआरआई भी जांचकर्ताओं के सामने पेश हुआ था।

लगभग एक दशक पहले प्रतिबंधित उग्रवादी समूह उल्फा की धमकी मिलने के बाद असमिया गायक जुबीन गर्ग की सुरक्षा में दोनों पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। पुलिस के मुताबिक जांच में दोनों पीएसओ के बैंक खातों में संदिग्ध लेने-देन का पता चला। इन दोनों की आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक राशि एक के खाते में 70 लाख और दूसरे में 45 लाख रुपए का पता चला। इस कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। दिवंगत गायक, संगीतकार और अभिनेता की असामयिक मौत ने अरुणाचल प्रदेश समते पूरे पूर्वोत्तर को गहरे शोक में डाल दिया है।

जुबीन 19 सितंबर को सिंगापुर में समंदर में तैरने के लिए गए थे और इसी दौरान रहस्यमयी स्थितियों में उनकी मौत हो गई थी। वह श्यामकानु महंत और उनकी कंपनी द्वारा आयोजित पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के चौथे आयोजन में शामिल होने के लिए सिंगापुर गए थे।

 

Read More 3.85 करोड़ जनधन खाते : 24,610 करोड़ जमा...कितनी बदली गरीब की आर्थिक ताकत?

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन  यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार परिचालन संबंधी कारणों से 16 अगस्त को नई दिल्ली-दौराई शताब्दी एक्सप्रेस रेलसेवा अजमेर से दौराई...
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया
जयपुर में कांग्रेस का ‘जयपुर बचाओ मार्च’, सड़क-पानी-बिजली और ट्रैफिक को लेकर सरकार पर हमला; परकोटे में पैदल मार्च
ओडिशा में स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी : 400 विद्यार्थी फंसे, छात्राओं को निकालने के लिए ली नावों की मदद