बुल्गारिया ने रूसी नागरिक इगोर ग्रेचुश्किन को किया रिहा: जहाज विस्फोट मामले में किया गया था गिरफ्तार, 121 लोगों की हुई थी मौत 

बेरूत विस्फोट मामला: जहाज मालिक इगोर ग्रेचुश्किन बुल्गारिया में रिहा

बुल्गारिया ने रूसी नागरिक इगोर ग्रेचुश्किन को किया रिहा: जहाज विस्फोट मामले में किया गया था गिरफ्तार, 121 लोगों की हुई थी मौत 

2020 के बेरूत बंदरगाह विस्फोट से जुड़े रूसी नागरिक इगोर ग्रेचुश्किन को बुल्गारिया ने रिहा कर दिया है। इंटरपोल वारंट पर गिरफ्तार हुए ग्रेचुश्किन अब पूरी तरह स्वतंत्र हैं और साइप्रस लौट चुके हैं। बता दें कि उनके जहाज से जब्त अमोनियम नाइट्रेट के कारण हुए उस भीषण धमाके में सैकड़ों लोगों की जान गई थी।

मॉस्को। बुल्गारिया ने रूसी नागरिक इगोर ग्रेचुश्किन को रिहा कर दिया है, जिन्हें बेरूत में जहाज विस्फोट के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था। रूसी नागरिक ग्रेचुश्किन के वकील येकातेरिना दिमित्रोवा ने यह जानकारी दी। ग्रेचुश्किन उस जहाज के मालिक थे, जिसके माल में बाद में 2020 में बेरूत बंदरगाह पर विस्फोट हुआ था। उन्हें इंटरपोल वारंट पर बुल्गारिया में हिरासत में लिया गया था। यह गिरफ्तारी छह सितंबर को बुल्गारिया की राजधानी सोफिया के हवाई अड्डे पर हुई, जहाँ 48 वर्षीय रूसी नागरिक ग्रेचुश्किन साइप्रस से पहुँचे थे।

वकील दिमित्रोवा ने कहा, ग्रेचुश्किन को रिहा कर दिया गया है। उन्हें देश छोडऩे के लिए अदालत के मूल आदेश की प्रति प्राप्त करनी पड़ी और यात्रा प्रतिबंध हटवाना पड़ा, जिसमें अतिरिक्त एक-दो सप्ताह लग गए। वह अब पूरी तरह से स्वतंत्र हैं और परिवार के साथ साइप्रस में रह रहे हैं।

गौरतलब है कि, चार अगस्त 2020 को बेरूत बंदरगाह पर एक विनाशकारी विस्फोट हुआ था। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, यह विस्फोट 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट के भंडारण के दौरान हुए धमाके से हुआ, जिसे 2014 में एक जहाज से जब्त कर गोदाम में रखा गया था। इस हादसे में 121 लोगों की मौत हुई, 6,000 से अधिक लोग घायल हुए और करीब तीन लाख लोग बेघर हो गए। विस्फोट से तटीय इलाके के दो बड़े रिहायशी क्षेत्र लगभग पूरी तरह तबाह हो गए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- भाजपा राजस्थान में 7,352 स्कूल बंद कर बच्चों और रोजगार पर खतरा पैदा कर रही गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- भाजपा राजस्थान में 7,352 स्कूल बंद कर बच्चों और रोजगार पर खतरा पैदा कर रही
गोविन्द डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजस्थान में 7,352 स्कूल बंद और मर्ज करने की तैयारी में। डोटासरा...
चुनाव आयोग के तबादला विवाद पर ममता के समर्थन में आए उमर अब्दुल्ला : केवल गैर-भाजपा शासित राज्यों में होते है बड़े पैमाने पर तबादले, बोले- हेरफेर के प्रयास से नहीं बदलेंगे नतीजे
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में देरी : कॉपियों के अंक अपलोड न होने से अगले सप्ताह तक टला परिणाम
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया 'नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो' के पोस्टर का विमोचन, 28 से 30 मार्च तक सीतापुरा JECC में सजेगा तकनीक का मेला
राहुल गांधी, खड़गे ने दी नवरोज पर देशवासियों को शुभकामनाएं, एकता और समृद्धि का दिया संदेश
करण जौहर की ‘नजदीकियां’ में नजर आएंगे ताहा शाह बदुशा : आधुनिक रिश्तों और गहरी भावनाओं पर आधारित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 
14.50 लाख रुपए के मादक पदार्थ बरामद : दो तस्कर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला