अमेरिका के ओहायो में खूनी फायरिंग: उत्सव के दौरान चली गोलियां; 12 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
हमलावरों ने एक-दूसरे पर चलाईं गोलियां
अमेरिका के ओहायो प्रांत के टोलेडो शहर में एक उत्सव के दौरान भीषण गोलीबारी हुई है। पुलिस उप प्रमुख जोसेफ हेफ़रनन के अनुसार, दो हमलावरों की आपसी गोलीबारी में 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर है। आरोपी फिलहाल फरार हैं।
न्यूयॉर्क। अमेरिका में ओहायो के टोलेडो शहर में एक उत्सव में पास हुयी गोलीबारी में बारह लोग घायल हो गए है। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस उप प्रमुख जोसेफ हेफ़रनन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अभी तक की जानकारी के मुताबिक 12 लोगों को गोली लगी है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।" उन्होंने कहा कि पुलिस का मानना है कि दो हमलावर थे जिन्होंने एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jul 2026 19:02:43
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...

Comment List