एमएसएमई विरोधी नीतियों से बस-ट्रक बॉडी बिल्डर्स पर संकट : इनकी कारीगरी रोल्स रॉयस जैसी कंपनियों के स्तर की, राहुल बोले- छोटे उद्योगों के बंद होने से हारता है भारत का हुनर

सम्मान और सहयोग मिलने के बजाय नियमों के बोझ तले दबाया जा रहा

एमएसएमई विरोधी नीतियों से बस-ट्रक बॉडी बिल्डर्स पर संकट : इनकी कारीगरी रोल्स रॉयस जैसी कंपनियों के स्तर की, राहुल बोले- छोटे उद्योगों के बंद होने से हारता है भारत का हुनर
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर एमएसएमई विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे राजस्थान का बस-ट्रक बॉडी बिल्डिंग उद्योग संकट में है। एक्स पर उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों की विश्वस्तरीय प्रतिभा नियमों के बोझ तले दब रही है। छोटे उद्योग बंद होने से रोजगार और भारत का हुनर दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि एमएसएमई विरोधी सरकार की नीतियों से छोटे उद्योगों की परेशानी बढ़ी हैं और इसी कारण राजस्थान के बस एवं ट्रक बॉडी बिल्डिंग उद्योग पर संकट आया है। गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राजस्थान के स्थानीय बस और ट्रक बॉडी बिल्डर्स से मुलाकात के दौरान उन्हें ऐसा भारत देखने को मिला, जो अपने हाथों से रोजगार भी पैदा करता है और देश की रफ्तार भी बढ़ाता है। इन कारीगरों की विश्वस्तरीय कारीगरी फेरारी और रोल्स रॉयस जैसी कंपनियों के स्तर की है, लेकिन उन्हें सम्मान और सहयोग मिलने के बजाय नियमों के बोझ तले दबाया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की एमएसएमई विरोधी नीतियों के कारण इन उद्योगों की परेशानी बढ़ी हैं। छोटे उद्योगों के बंद होने से केवल फैक्ट्रियां ही नहीं बंद होतीं, बल्कि भारत का हुनर हारता है और मेहनतकश कारीगर बेरोजगार होता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी ऐसे कारीगरों का हक उनसे नहीं छीनने देगी।

 

Tags: builders

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन